Friday,17 July 2026,08:46 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रंप प्रशासन ने सख्‍त क‍िए वीजा नियम, अब अधिकतम चार वर्ष तक ही रह सकेंगे छात्रअमेरिका के राज्यों को निशाना बनाकर जासूसी और साइबर ऑपरेशन बढ़ा रहा है चीन, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनीट्रंप प्रशासन की चेतावनी, अमेरिका में चुनावी डेटा पर साइबर हमले का खतरायूरी आर. फेडकिव मुंबई में नए अमेरिकी कॉन्सल जनरल बनेअमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपतिभारतीय नौसेना को मिला एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर, अमेरिकी राजदूत गोर बोले- रक्षा साझेदारी हुई और मजबूतपाकिस्तान: बीएलए का दावा, हमले में 45 से अधिक पाक सैनिकों को मार गिरायापाकिस्तान: सिंध के शिक्षा विभाग के दफ्तरों में बिजली कटौती से कामकाज ठप, ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित
ताजा खबरें
18 से 20 जून तक दिल्ली में 39 जन कल्याण शिविरों का आयोजन करेगी सरकार
By Virat baibhav | Publish Date: 11/6/2026 8:38:00 PM
18 से 20 जून तक दिल्ली में 39 जन कल्याण शिविरों का आयोजन करेगी सरकार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 18 से 20 जून तक दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में 39 जन कल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं सेवाओं को नागरिकों तक सीधे पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इन्हीं जन कल्याण शिविरों की तैयारियों को लेकर गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान प्रत्येक विभाग को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि शिविरों में आने वाले नागरिकों को योजनाओं की जानकारी, आवश्यक सेवाएं और सहायता एक ही स्थान पर सरल एवं प्रभावी तरीके से उपलब्ध हो। विशेष रूप से पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन, पारदर्शिता और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। जन कल्याण शिविरों का उद्देश्य सरकार और जनता के बीच की दूरी को कम करना तथा यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पात्र नागरिक को किसी योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े। हमारी कोशिश है कि सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक नागरिक स्वयं महसूस करे कि सरकार उसके द्वार तक पहुंची है। उन्होंने आगे कहा कि ये शिविर केवल योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि जनता के साथ सीधे संवाद और समस्याओं के समाधान का भी एक महत्वपूर्ण मंच हैं। सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने और नागरिकों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने निकटतम जन कल्याण शिविर में पहुंचकर केंद्र और दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा उनका अधिकतम लाभ उठाएं। 18 से 20 जून तक आयोजित होने वाले ये शिविर दिल्ली में जनसेवा, सुशासन और जनभागीदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होंगे।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS