Thursday,13 August 2026,05:10 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
एक-एक सवाल का दूंगा जवाब, विपक्ष तय करे चर्चा करनी है या हंगामा : गृह मंत्री अमित शाहहमें अमित शाह का बयान सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं, छात्रों के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए : राहुल गांधीसंसद में गतिरोध पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला, चिराग पासवान ने भी की आलोचनाभाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे की संभावना तेजडिजिलॉकर के 72.43 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स, उमंग प्लेटफॉर्म पर 11.66 करोड़ उपयोगकर्ता; डिजिटल सेवाओं का तेजी से बढ़ा दायरामुंबई में रिहायशी इलाके में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, सीएम फडणवीस ने दुख जतायासुप्रीम कोर्ट में शिवसेना नाम-निशान विवाद पर सुनवाई, कपिल सिब्बल ने ईसीआई के अधिकार क्षेत्र पर उठाए सवाल'शॉर्टकट विल कट यू शॉर्ट', प्रधानमंत्री मोदी का संदेश- 'शॉर्टकट के रास्ते से निकलें बाहर नौजवान'
ताजा खबरें
महापौर ने एमसीडी वेबसाइट एड्युलाइफ 2.0 को लॉन्च किया
By Virat baibhav | Publish Date: 14/7/2026 8:41:58 PM
महापौर ने एमसीडी वेबसाइट एड्युलाइफ 2.0 को लॉन्च किया

नई दिल्ली। दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने सिविक सेंटर में स्थित सत्य नारायण बंसल सभागार में शिक्षा विभाग के पोर्टल एड्यूलाइफ 2.0 को लॉन्च किया। महापौर ने दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग की उपलब्धियों पर एक पुस्तक का भी विमोचन किया। इस अवसर पर उप महापौर डॉ मोनिका पंतय स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, नेता सदन एवं स्थायी समिति सदस्य जय भगवान यादव, शिक्षा समिति के अध्यक्ष  योगेश वर्माय शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अमित खरखड़ी, निगमायुक्त संजीव खिरवार, अतिरिक्तआयुक्त संजीव कुमार मित्तल, निदेशक शिक्षा विभाग निखिल तिवारी सहित दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि आज का युग आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस एवं तकनीक का युग है और ऐसे में दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग की यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया की मुहिम को निगम विद्यालयों में लागू करने में सहायक सिद्ध होगी। महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि एड्यूलाइ 2.0 पोर्टल की सहायता से अभिभावकों को भी शिक्षण अधिगम प्रक्रिया से सीधे जोडऩे में मदद मिलेगी। महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि यह पोर्टल दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों में शैक्षणिक योजना विद्यार्थियों की प्रगति की निगरानी डिजिटल शिक्षण संसाधनों की उपलब्धता तथा विद्यालयी प्रशासन को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं प्रौद्योगिकी-सक्षम शिक्षा प्रदान करने की दिशा में दिल्ली नगर निगम की प्रतिबद्धता को परिलक्षित करती है। महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और यह हम सब की जिम्मेदारी है कि हम निगम विद्यालय में पढऩे वाले बच्चों को अच्छी से अच्छी सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों में सुविधा प्रदान करने के लिए हरसंभव मदद की है। दिल्ली नगर निगम में नेता सदन एवं सदस्य स्थायी समिति जय भगवान यादव ने कहा कि जब हम कोई भी नई तकनीक शामिल करते हैं तो थोड़ी दिक्कत आती है लेकिन मेरा सभी शिक्षकों से अनुरोध है कि इस पहल के साथ पूरे मन से जुड़े एवं अपना शत प्रतिशत योगदान दें। जय भगवान यादव ने कहा कि हमारा उद्देश्य निगम विद्यालयों में पढऩे वाले बच्चों का सर्वांगीण विकास है। दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली नगर निगम की यह पहल निगम विद्यालयों की निजी विद्यालयों के समकक्ष ला देगी। उन्हों कहा कि निगम का शिक्षा विभाग छात्रों की भलाई के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर निगम में पढऩे वाले छात्रों के खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से वर्दी इत्यादि की राशि भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि एड्यूलाइफ 2.0 पोर्टल की सहायता से अभिभावकों द्वारा छात्रों की प्रगति, मध्याह्न भोजन का वितरण और शिक्षकों की गुणवत्ता जैसे बिंदुओं की सीधे निगरानी की जा सकेगी। योगेश वर्मा ने कहा कि एड्यूलाइफ 2.0 पोर्टल से शिक्षा विभाग में पारदर्शिता बढ़ेगी एवं छात्रों को गुणवत्ताप्रद शिक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगी। दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अमित खरखड़ी ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद दिया। 
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS