Thursday,13 August 2026,05:08 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
एक-एक सवाल का दूंगा जवाब, विपक्ष तय करे चर्चा करनी है या हंगामा : गृह मंत्री अमित शाहहमें अमित शाह का बयान सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं, छात्रों के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए : राहुल गांधीसंसद में गतिरोध पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला, चिराग पासवान ने भी की आलोचनाभाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे की संभावना तेजडिजिलॉकर के 72.43 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स, उमंग प्लेटफॉर्म पर 11.66 करोड़ उपयोगकर्ता; डिजिटल सेवाओं का तेजी से बढ़ा दायरामुंबई में रिहायशी इलाके में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, सीएम फडणवीस ने दुख जतायासुप्रीम कोर्ट में शिवसेना नाम-निशान विवाद पर सुनवाई, कपिल सिब्बल ने ईसीआई के अधिकार क्षेत्र पर उठाए सवाल'शॉर्टकट विल कट यू शॉर्ट', प्रधानमंत्री मोदी का संदेश- 'शॉर्टकट के रास्ते से निकलें बाहर नौजवान'
बिहार
मुख्यमंत्री ने 84 पुलिस वाहनों का किया लोकार्पण
By Virat baibhav | Publish Date: 17/7/2026 3:58:40 PM
मुख्यमंत्री ने 84 पुलिस वाहनों का किया लोकार्पण

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' के सामने बने मंच से बिहार पुलिस के उपयोग के लिए 48 पुलिस बस, 30 चार पहिया वाहन समेत कुुल 84 वाहनों का लोकार्पण किया इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस वाहनों को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्य क्षमता तथा दक्षता और बढ़ेगी। साथ ही विधि व्यवस्था को मेंटेन करने में और सहूलियत होगी। सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस बल को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नए वाहनों से अपराध नियंत्रण, आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई तथा जनसुरक्षा को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिहार पुलिस को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी, गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा आम जनता को बेहतर सुरक्षा एवं पुलिस सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS