ताजा खबरें
अनुराग कुमार होंगे नए पुलिस कमिश्नर
By Virat baibhav | Publish Date: 17/7/2026 8:14:41 PM
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने शुक्रवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है, वे जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद 1994 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस आयुक्तकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुराग कुमार के पास पुलिस प्रशासन का लंबा अनुभव है और उनकी नियुक्ति को दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है, वे अपना पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी रूप से कार्यभार संभालेंगे और अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे।
सतीश गोलचा को नई पोस्टिंग के लिए रिपोर्ट करने का निर्देश
इस फेरबदल के तहत निवर्तमान पुलिस अधिकारियों के लिए भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं 1992 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा जो अब तक इस महत्वपूर्ण भूमिका में थे उन्हें अपना पद नए आयुक्त को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं, आदेश में कहा गया है कि जैसे ही अनुराग कुमार कार्यभार संभाल लेंगे, उसके तुरंत बाद सतीश गोलछा को दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) को रिपोर्ट करना होगा वहां से उन्हें आगामी पोस्टिंग के लिए नया दायित्व सौंपा जाएगा। प्रशासनिक हलकों में चर्चा दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पद देश के सबसे संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण पुलिस पदों में से एक माना जाता है, ऐसे में 1994 बैच के अनुभवी अधिकारी अनुराग कुमार की नियुक्ति को दिल्ली में कानून-व्यवस्था के प्रति केंद्र सरकार की गंभीरता के तौर पर देखा जा रहा है, राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने और दिल्ली की जनता के बीच पुलिस की छवि को और बेहतर बनाने की चुनौती उनके सामने होगी। वहीं सतीश गोलचा के भविष्य की पोस्टिंग को लेकर भी प्रशासनिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं, माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही उन्हें किसी अन्य महत्वपूर्ण भूमिका में तैनात कर सकती है अब सभी की निगाहें अनुराग कुमार के पदभार संभालने और उसके बाद आने वाले समय में दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली में होने वाले बदलावों पर टिकी हैं।