Thursday,13 August 2026,05:06 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
एक-एक सवाल का दूंगा जवाब, विपक्ष तय करे चर्चा करनी है या हंगामा : गृह मंत्री अमित शाहहमें अमित शाह का बयान सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं, छात्रों के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए : राहुल गांधीसंसद में गतिरोध पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला, चिराग पासवान ने भी की आलोचनाभाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे की संभावना तेजडिजिलॉकर के 72.43 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स, उमंग प्लेटफॉर्म पर 11.66 करोड़ उपयोगकर्ता; डिजिटल सेवाओं का तेजी से बढ़ा दायरामुंबई में रिहायशी इलाके में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, सीएम फडणवीस ने दुख जतायासुप्रीम कोर्ट में शिवसेना नाम-निशान विवाद पर सुनवाई, कपिल सिब्बल ने ईसीआई के अधिकार क्षेत्र पर उठाए सवाल'शॉर्टकट विल कट यू शॉर्ट', प्रधानमंत्री मोदी का संदेश- 'शॉर्टकट के रास्ते से निकलें बाहर नौजवान'
ताजा खबरें
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने एनडीएमसी में स्वच्छता सेवाओं की समीक्षा की
By Virat baibhav | Publish Date: 17/7/2026 8:15:23 PM
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने एनडीएमसी में स्वच्छता सेवाओं की समीक्षा की

नई दिल्ली। स्वच्छता सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सफाई कर्मचारियों की गरिमा सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कर्म सिंह कर्मा ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जय सिंह रोड स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में एनडीएमसी के सचिव राहुल सिंह, मुख्य अभियंता निदेशक गण स्वास्थ्य अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वच्छता निरीक्षक विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी सफाई कर्मचारी यूनियनों एवं कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि आउटसोर्सिंग एजेंसियों के अधिकारी ठेकेदार तथा एनडीएमसी के विभिन्न स्वच्छता सर्किलों का प्रतिनिधित्व करने वाले सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कर्म सिंह कर्मा ने कहा की सफाई कर्मचारी हमारे शहरों के वास्तविक संरक्षक हैं। वे हम सभी से पहले प्रात:काल अपने घरों से निकलकर यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारी सडक़ें सार्वजनिक स्थल और मोहल्ले स्वच्छ स्वस्थ एवं स्वागत योग्य बने रहें। उनका अथक समर्पण ही शहरी जीवन की मजबूत नींव है और वे सर्वोच्च सम्मान एवं पहचान के अधिकारी हैं। उनके कल्याण गरिमा और कार्य परिस्थितियों की रक्षा करना हमारी तथा प्रत्येक नागरिक संस्था की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा एनडीएमसी के सफाई कर्मचारी यूनियनों एवं अन्य कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बातचीत के दौरान मैंने उनकी समस्याओं शिकायतों तथा महत्वपूर्ण सुझावों को गंभीरता से सुना। उनके द्वारा उठाए गए वास्तविक मुद्दों एवं मांगों से एनडीएमसी प्रशासन को अवगत करा दिया गया है तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS