Tuesday,18 August 2026,11:22 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
‘नई जिम्मेदारी मिली, पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे,' नितिन नवीन की टीम में जगह मिलने पर बोले भाजपा नेताजेएसएससी-सीजीएल रद्द होने पर छात्र नेता देवेंद्र महतो का ऐलान- अभी बहुत लड़ाई बाकी हैयूजीसी-नेट में गड़बड़ी पर राहुल का सरकार पर निशाना, बोले-एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं, तय हो जवाबदेहीउज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ की स्थिति, कई घायलवंदे मातरम विवाद: मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायतझारखंड: सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी केस में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी ने मारा छापा,सचिव से पूछताछमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चानौसेना को लीज पर मिलेंगे एमक्यू-9बी सी गार्डियन विमान, 1943 करोड़ रुपए का करार
मनोरंजन
एक समाज के तौर पर हम जेन जी को लेकर ज्यादा जजमेंटल हो गए हैं : अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह
By Virat baibhav | Publish Date: 5/8/2026 3:44:57 PM
एक समाज के तौर पर हम जेन जी को लेकर ज्यादा जजमेंटल हो गए हैं : अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह

मुंबई। अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने युवा पीढ़ी को लेकर नजरिया बदलने की जरूरत पर जोर दिया है। उनका कहना है कि एक समाज के तौर पर हम अक्सर बहुत जल्दी राय बना लेते हैं। जबकि किसी भी पीढ़ी का व्यवहार काफी हद तक उसी माहौल पर निर्भर करता है जो हम उन्हें देते हैं। अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि आज के बच्चे बस उसी माहौल को दिखाते हैं जिसमें वो बड़े हुए हैं। साथ ही, उनकी तुलना पिछली पीढ़ियों से करना बेहद गलत है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हम एक समाज के तौर पर ज्यादा जजमेंटल हो गए हैं। अगर बच्चे ऐसे हो गए हैं, तो इसके पीछे की कोई तो वजह होगी। बच्चे तो वैसे ही होंगे, जैसा उनको माहौल मिलेगा। अगर आप माहौल बदल देंगे, तो बच्चे भी बदल जाएंगे। तो इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। अभिनेत्री से आईएएनएस ने सवाल किया, "बच्चों को अक्सर माता-पिता और समाज द्वारा बनाए गए व्यवहार के लिए जिम्मेदार क्यों ठहराया जाता है?" इस पर अभिनेत्री ने कहा, "अगर कल मेरे नाती-पोते होंगे और वे किसी खास तरह का व्यवहार करेंगे और फिर, मैं उनसे तुलना करूं कि मेरे बच्चे ऐसे नहीं करते थे, तो ये गलत होगा ना। बच्चे कुछ भी सीखकर पैदा नहीं होते, आप उन्हें सिखाते हैं, समाज सिखाता है।" जेन जी में टेक्नोलॉजी के बढ़ते असर पर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि 'जेन जी' उन हालातों में बड़ी हो रही है, जो पिछली जेनरेशन के एक्सपीरियंस से बहुत अलग हैं। उन्होंने कहा, "हम एक खास समय में पैदा हुए थे, इसलिए हमने उस समय के हिसाब से बर्ताव किया। जेन जी टेक्नोलॉजी के युग में पैदा हुए हैं। उनके हाथों में गैजेट्स जल्दी आ गए। बच्चे पहले भी गलत बर्ताव करते थे, लेकिन आजकल, उनके पास जो गैजेट्स हैं, कंप्यूटर समेत वो सब कुछ है, जिनके बारे में हमने सपनों में भी नहीं सोचा था, जब वे ऐसी दुनिया में पैदा हुए हैं, तो उन्हें उसी के हिसाब से ढलना पड़ेगा यही उनकी जिंदगी है।"
 
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS