Tuesday,13 October 2026,09:43 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
धीरुभाई अंबानी ने बदली निवेश की सोचआज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, 'पावर टू एम्पावर' ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदीसोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुनाअर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा के साथ काम शो करने के पीछे की बताई वजह, बोले-मस्ती और धमाल होगाउज्जैन के सिंहस्थ कुंभ से इंदौर का महत्व बढ़ेगा : सीएम मोहन यादवब्रिस्बेन ओलंपिक 2032 की सीईओ सिंडी हुक अपना पद छोड़ेंगीमां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्मेंबरेली में मुख्यमंत्री योगी ने ग्राम प्रहरियों का किया सम्मान
बड़ी खबर
इंटरनेशनल पोरसुक रिवर महोत्सव का आयोजन
By Viraat Vaibhav | Publish Date: 4/9/2026 8:19:59 PM
इंटरनेशनल पोरसुक रिवर महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली। भारत के क्वाट्र्ज कलेक्टिव की सात महिला कलाकार 2 से 6 सितंबर 2026 तक तुर्की के एस्किशेर में इंटरनेशनल पोरसुक रिवर महोत्सव में देश का प्रतिनिधित्व कर रही है, स्किशेर की मेट्रोपॉलिटन म्युनिसिपैलिटी द्वारा आयोजित इस फेस्टिवल में दस से ज्यादा देशों के कलाकार और परफॉर्मर शामिल है, जो विजुुअल आट्र्स, स्कल्पचर,डिजाइन, संगीत, डांस और थिएटर जैसे क्षेत्रों से जुड़े है । इस साल तुर्की ने क्वाट्र्ज कलेक्टिव कि सात भारतीय महिला कलाकारों की एक टीम को आमंत्रित किया है। इस ग्रुप का प्रतिनिधित्व करने वाली कलाकार  . रितु सिंह पांडे, रितु अग्रवाल, शिखा गुप्ता, सुजाता अचरेकर, श्रद्धा पांडे, शिल्पा पटोले और संजू जैन हैं। क्वाट्र्ज कलेक्टिव की फाउंडर, रितु सिंह पांडे नई दिल्ली एक विज़ुअल आर्टिस्ट, क्यूरेटर, आर्ट कंसल्टेंट और मेंटर हैं। रितु अग्रवाल जियोमेट्रिक एब्स्ट्रैक्शन के जरिए आर्किटेक्चर, यादों और शहरी जगहों को एक्सप्लोर करती हैं। शिखा गुप्ता अपने लेयर्ड एब्स्ट्रैक्ट कामों में कला, यादों और साइकोलॉजी को मिलाती हैं। मुंबई की सुजाता अचरेकर अपने पोट्र्रेट और कहानियों के लिए जानी जाती हैं, वहीं, क्रिएटिव डायरेक्टर और कंटेंट क्रिएटर श्रद्धा पांडे ग्रुप के लिए मीडिया और कम्युनिकेशन का काम संभालती शिल्पा पटोले अपने एब्स्ट्रैक्ट आर्ट के लिए जानी जाती हैं। भोपाल की संजू जैन मुख्य रूप से मिक्स्ड मीडिया और वॉटरकलर में काम करती हैं। पोरसुक रिवर महोत्सव में भारतीय महिला कलाकारों की अंतरराष्ट्रीय पहचान और ग्लोबल आर्ट कम्युनिटी में उनके योगदान के लिए एक अहम पड़ाव है।

 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS