बड़ी खबर
स्पाइनल कॉर्ड इंजरी डे और नेशनल इंजरी प्रिवेंशन वीक बना जागरूकता का मंच
By Viraat Vaibhav | Publish Date: 5/9/2026 7:57:06 PM
नई दिल्ली। स्पाइनल कॉर्ड इंजरी डे 2026 और नेशनल इंजरी प्रिवेंशन वीक के चौथे आयोजन में 500 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लेकर जागरूकता का संदेश दिया। इनमें 100 से अधिक व्हीलचेयर यूजर्स व्हीलचेयर स्पोट्र्स रैली में शामिल हुए वहीं आगे भी कल्चरल प्रोग्राम इनक्लूसिव हेल्थ चेक अप कैंप व व्हीलचेयर रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्पाइनल कॉर्ड इंजरी से प्रभावित लोगों के साथ डॉक्टर हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स केयरगिवर्स छात्र वॉलंटियर्स और आम लोगों ने भी भागीदारी की।श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट के स्पाइन एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के चीफ स्पाइनल कॉर्ड सोसाइटी के प्रेसिडेंटए स्पाइन वेलनेस एंड केयर फाउंडेशन के चेयरमैन और नेशनल इंजरी प्रिवेंशन वीक के कोऑर्डिनेटर डॉ. हरविंदर सिंह छाबड़ा ने कहा कि जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित तरीकों को अपनाने से स्पाइनल कॉर्ड की कई चोटों से बचा जा सकता है। अगर चोट लगती है तो समय पर इलाज सही रिहैबिलिटेशन और लगातार सहयोग से व्यक्ति दोबारा सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य चोटों से बचाव के साथ ऐसा बेहतर माहौल तैयार करना है जिससे स्पाइनल कॉर्ड इंजरी से प्रभावित लोग भी सार्थक और खुशहाल जीवन जी सकें। गौरतलब है कि श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट ने इन आयोजनों के साथ पूरे सप्ताह हुए अन्य केंद्रीय कार्यक्रमों में भी हेल्थकेयर सपोर्ट उपलब्ध कराने में अपना योगदान दिया। शनिवार को आयोजित व्हीलचेयर रैली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। इसमें 350 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें 100 व्हीलचेयर यूजर्स और 250 अन्य प्रतिभागी शामिल थे। रैली का उद्देश्य लोगों को चोटों से बचाव सभी के लिए बेहतर सुविधाओं और समाज में समान भागीदारी के प्रति जागरूक करना था। रैली सुबह खालसा कॉलेज से शुरू हुई और दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस स्थित सेंट स्टीफंस कॉलेज में जाकर समाप्त हुई। यह कार्यक्रम डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। स्पाइनल कॉर्ड इंजरी से बचाव और बेहतर इलाज के लिए 22 नेशनल स्पाइन केयर सोसाइटी एक साथ आईं।