Tuesday,13 October 2026,10:01 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
धीरुभाई अंबानी ने बदली निवेश की सोचआज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, 'पावर टू एम्पावर' ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदीसोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुनाअर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा के साथ काम शो करने के पीछे की बताई वजह, बोले-मस्ती और धमाल होगाउज्जैन के सिंहस्थ कुंभ से इंदौर का महत्व बढ़ेगा : सीएम मोहन यादवब्रिस्बेन ओलंपिक 2032 की सीईओ सिंडी हुक अपना पद छोड़ेंगीमां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्मेंबरेली में मुख्यमंत्री योगी ने ग्राम प्रहरियों का किया सम्मान
बड़ी खबर
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने निगम शिक्षकों को किया सम्मानित
By Viraat Vaibhav | Publish Date: 5/9/2026 8:00:46 PM
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने निगम शिक्षकों को किया सम्मानित

नई दिल्ली। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने शिक्षक दिवस के अवसर पर निगम मुख्यालय  सिविक सेंटर में निगम शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने छात्र जीवन के संस्मरण साझा किए एवं शिक्षकों को अपनी कक्षा के छात्रों के भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी उठाने के लिए प्रेरित किया। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि शिक्षक के कंधों पर देश के भविष्य के निर्माण की जिम्मेदारी होती है। दिल्ली नगर निगम द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में उप महापौर डॉ मोनिका पंत, नेता सदन जय भगवान यादव, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, स्थायी समिति के उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा, शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अमित खरखड़ी पार्षदगण, निगमायुक्त संजीव खिरवार, अतिरिक्त आयुक्त संजीव कुमार मित्तल, निदेशक शिक्षा निखिल तिवारी सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। हर्ष मल्होत्रा ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र को दिशा देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे जो देश का भविष्य हैं उनके भविष्य के निर्माण की जिम्मेदारी भी शिक्षक की होती है। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया जिनके जन्मदिवस के उपलक्ष में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आज का दिन केवल एक व्यक् ित के सम्मान का न होकर पूरी व्यवस्था एवं हमारी गुरु शिष्य परंपरा के सम्मान का दिन है। उन्होंने कहा कि आज का समय नई तकनीक एवं नए कौशल सीखने का समय है और हमें सुनिश्चित करना है कि हमारे छात्र इस कार्य में किसी से भी पीछे न रहें। हर्ष मल्होत्रा ने शिक्षकों को कहा कि जब निगम विद्यालय से बच्चा पांचवीं पास करके छठी कक्षा में जाए तो यह सुनिश्चित किया जाए कि वो बच्चा अपनी पढ़ाई पूरी करे। दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि उनके 18-19 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में उन्हें जब भी निगम विद्यालयों में जाकर बच्चों एवं शिक्षकों से मिलना होता है तो काफी गौरव की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों से हर मामले में बेहतर निगम विद्यालय के शिक्षक हैं। प्रवेश वाही ने कहा कि आज निगम विद्यालय पहले से काफी बेहतर स्थिति में हैं और विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाओं एवं स्मार्ट शिक्षकों को देखकर काफी अच्छा लगता है। प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली में 20 से 21 लाख बच्चे 5-10 वर्ष की आयु के हैं और इनका 30 प्रतिशत छात्र निगम विद्यालयों में पढ़ रहे हैं और इन बच्चों को अच्छी सुविधा एवं अच्छी शिक्षा देना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि निगम विद्यालय मेधावी शिक्षकों के माध्यम से आगे बढ़ेंगे। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए निगम विद्यालय प्रतिबद्ध हैं। प्रवेश वाही ने कहा कि अपने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने एवं नई तकनीक का इस्तेमाल कर अभिभावकों को जोडऩे के लिए प्रतिभागिता पहल आरम्भ की जा रही है। उन्होंने बताया कि निगम के 12 क्षेत्रों में 24 निगम विद्यालय तैयार किए जा रहे हैं जो आस पास के स्कूलों का भी मार्गदर्शन करेंगे। प्रवेश वाही ने बताया कि निगम विद्यालय में पढऩे वाले बच्चों के लिए मिनी लीग भी आरम्भ की जा रही है जिसके माध्यम से अंडर-9 एवं अंडर 11 आयु वर्ग में क्रिकेट एवं फुटबॉल की खेल प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी। दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने कहा कि आज का कार्यक्रम केवल शिक्षकों को सम्मानित करने का दिन ही नहीं बल्कि निगम विद्यालयों को नई दिशा एनई उड़ान देने का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आज दिल्ली नगर निगम 24 निगम विद्यालय आरम्भ करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों के माध्यम से देश का सुनहरा भविष्य गढा जाएगा। निगम शिक्षक सम्मान समारोह के अवसर पर कुल 87 शिक्षाविदों जिनमें 4 प्रधानाचार्य एवं 83 अध्यापक शामिल हैं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की उन्नयन वार्षिक पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS