Tuesday,13 October 2026,10:16 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
धीरुभाई अंबानी ने बदली निवेश की सोचआज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, 'पावर टू एम्पावर' ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदीसोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुनाअर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा के साथ काम शो करने के पीछे की बताई वजह, बोले-मस्ती और धमाल होगाउज्जैन के सिंहस्थ कुंभ से इंदौर का महत्व बढ़ेगा : सीएम मोहन यादवब्रिस्बेन ओलंपिक 2032 की सीईओ सिंडी हुक अपना पद छोड़ेंगीमां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्मेंबरेली में मुख्यमंत्री योगी ने ग्राम प्रहरियों का किया सम्मान
बड़ी खबर
सदर बाजार में किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
By Viraat Vaibhav | Publish Date: 5/9/2026 8:01:50 PM
सदर बाजार में किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सदर बाजार क्षेत्र में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सदर बाजार की श्रीराम यूथ वेलफेयर एसोसिएशन गली बहुजी द्वारा पिछले 40 वर्षों से लगातार आयोजित किए जा रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संत रविदास की भव्य झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। झांकी ने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया और सामाजिक समरसता समानता तथा मानवता का संदेश दिया।झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और संत रविदास के जीवन विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को दर्शाती इस भव्य प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने सराहना की। इस दौरान जन्माष्टमी महोत्सव में धार्मिक झांकियों,भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चलते पूरा सदर बाजार क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। इस आयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जय प्रकाश (जेपी)मुख्य रूप से उपस्थित हुए और उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए और संत रविदास की भव्य झांकी का अवलोकन कर आयोजन में सहभागिता की। उन्होंने श्रद्धालुओं को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन एवं इस भव्य आयोजन में सहभागी बनने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, विधायक अशोक गोयल, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, जिला अध्यक्ष अरविंद गर्ग, जोन चेयरमैन  ऊषा शर्मा, निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता, कमल बागड़ी, सुशील जोंटी, रेनू अग्रवाल, हेश अवाना,सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।ज्ञात हो कि श्रीराम यूथ वेलफेयर एसोसिएशन जिसके अध्यक्ष जय प्रकाश (जेपी) हैं। पिछले चार दशकों से धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। विगत 40 वर्षों से चली आ रही जन्माष्टमी महोत्सव की यह परंपरा आज भी उसी उत्साह और भक्ति के साथ जारी है।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS