Tuesday,13 October 2026,09:59 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
धीरुभाई अंबानी ने बदली निवेश की सोचआज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, 'पावर टू एम्पावर' ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदीसोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुनाअर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा के साथ काम शो करने के पीछे की बताई वजह, बोले-मस्ती और धमाल होगाउज्जैन के सिंहस्थ कुंभ से इंदौर का महत्व बढ़ेगा : सीएम मोहन यादवब्रिस्बेन ओलंपिक 2032 की सीईओ सिंडी हुक अपना पद छोड़ेंगीमां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्मेंबरेली में मुख्यमंत्री योगी ने ग्राम प्रहरियों का किया सम्मान
बड़ी खबर
दिल्ली-एनसीआर में बारिश बनी मुसीबत!
By Viraat Vaibhav | Publish Date: 5/9/2026 8:07:07 PM
दिल्ली-एनसीआर में बारिश बनी मुसीबत!

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार के बाद शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। मूसलाधार बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया, लेकिन सडक़ों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने भी दिल्ली में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 से 48 घंटों तक क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। बारिश के बाद जहां जलभराव लोगों के लिए परेशानी का सबब बना, वहीं कुछ इलाकों में बच्चों ने इसे मस्ती का मौका बना लिया। सडक़ों पर जमा बारिश के पानी में बच्चे खेलते और उछल-कूद करते नजर आए। हालांकि, जलभराव वाली सडक़ों पर बच्चों का इस तरह खेलना जोखिम भरा हो सकता है। जमा पानी के नीचे गड्ढे, खुले मैनहोल या अन्य खतरनाक चीजें छिपी हो सकती हैं। इसके अलावा बारिश के पानी में गंदगी और संक्रमण का खतरा भी रहता है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बारिश की वजह से दिल्ली के अन्य इलाकों की भांति महरौली बदरपुर रोड खानपुर से लेकर ओखला मोड़ तक जल भरा होने की वजह से यातायात बाधित हो रही है। मोदी मिल और कालकाजी में चल रहे विकास कार्य और टूटी सडक़ों के कारण लोगों को हर रोज भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के कई मुख्य मार्ग पर लोग बारिश के बाद जल भराव का सामना कर रहे हैं। दिल्ली के तुगलकाबाद गांव के मुख्य मार्ग और दिल्ली के व्यस्ततम सडक़ों में से एक महरौली बदरपुर रोड ओखला मोड़ पर सडक़ पर जल भराव 2 से 3 फीट हो गया है। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा और यातायात इस दौरान बाधित हो रहा है।  प्रशासन ने मानसून आने से पहले दावा किया था कि इस बार जब बारिश का मौसम आएगा तो दिल्ली के सडक़ों पर कहीं भी जलभराव देखने को नहीं मिलेगा। सिविक एजेंसियों ने अपना बेहतर काम किया है लेकिन अब शासन प्रशासन की पोल खुल रही है। लोगों का कहना है कि जब भी बारिश होती है ओखला मोड़ पर दो से तीन फीट जल भराव हो रहा है। सीवर की नालियां बंद पड़ी हुई है,बड़े नालों में कूड़ा भरा है। पूरा पानी झुग्गियों के अंदर चला जाता है। हम बहुत परेशान हैं। एक राहगीर ने बताया कि वह बस स्टैंड पर बस के लिए एक घंटे से खड़े हैं, बारिश के कारण बस नहीं आई है। ओखला मोड़ पर भी पानी भरा हुआ है। काफी समस्याएं हैं, दिल्ली में इसका कोई समाधान नहीं हो रहा। इस बारिश और जलभराव का सामना कर रहे एक अन्य राहगीर राकेश कुमार ने बताया कि वे संगम विहार से आ रहे हैं लेकिन जल भराव होने से समझ नहीं पा रहे कि गाड़ी अंदर ले जाए या नहीं। अगर ज्यादा पानी होगा तो गाड़ी खराब भी हो सकता है हर साल यहां पानी भर जा रहा है।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS