Tuesday,13 October 2026,09:52 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
धीरुभाई अंबानी ने बदली निवेश की सोचआज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, 'पावर टू एम्पावर' ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदीसोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुनाअर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा के साथ काम शो करने के पीछे की बताई वजह, बोले-मस्ती और धमाल होगाउज्जैन के सिंहस्थ कुंभ से इंदौर का महत्व बढ़ेगा : सीएम मोहन यादवब्रिस्बेन ओलंपिक 2032 की सीईओ सिंडी हुक अपना पद छोड़ेंगीमां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्मेंबरेली में मुख्यमंत्री योगी ने ग्राम प्रहरियों का किया सम्मान
बड़ी खबर
पीएम के जन्मदिन पर हवाई यात्रा कर दिव्यांग करेगें भगवान श्रीराम के दर्शन
By Viraat Vaibhav | Publish Date: 6/9/2026 8:21:20 PM
पीएम के जन्मदिन पर हवाई यात्रा कर दिव्यांग करेगें भगवान श्रीराम के दर्शन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर पूर्व महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल की ओर से दिव्यांग भाई-बहनों के लिए आठवीं हवाई यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के तहत दिव्यांगों को अयोध्या ले जाकर भगवान श्रीराम और हनुमानगढ़ी में दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को पूर्व महापौर के कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इसमें अयोध्या जाने वाले दिव्यांग भाई-बहनों के साथ यात्रा में सहयोग करने वाले समाजसेवी भी शामिल हुए। बैठक की शुरुआत से पहले पूर्व महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल और महिला मोर्चा शाहदरा जिला मंत्री कंचन शर्मा ने यात्रा में सहयोग करने वाले समाजसेवियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। इनमें चक्रेश अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल, राजू तायल, बलराज नागपाल, संजय जैन डीएल, सुरेंद्र भगत, प्रवेश सिंघल, रमेश गर्ग, राजीव कुमार और मनोज कुमार शामिल रहे। पूर्व महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि सभी दिव्यांग भाई-बहन 16 सितंबर को सुबह आठ बजे गीता कॉलोनी स्थित चाचा नेहरू अस्पताल के सामने से बस द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से अयोध्या के लिए उड़ान भरेंगे। अयोध्या पहुंचने के बाद उनके ठहरने और दर्शन की व्यवस्था की जाएगी।उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को सुबह नौ बजे सभी दिव्यांग भाई-बहन हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे भगवान श्रीराम के दर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करेंगे। इस दौरान दिव्यांगों के लिए यात्रा को सुगम बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। बैठक में अयोध्या जाने वाले दिव्यांग भाई-बहनों में आरोही, ओमप्रकाश, हरीश चंद्र, मनोज, अशोक कुमार, शिव वीर सिंह, संजीव कुमार, अनीता गुप्ता, मुनेश कटारिया, हेमंत, विनीत कुमार, अरविंद तिवारी, शिवनाथ कुमार, जितेंद्र, वैभव, शिव कुमार और सतीश शामिल रहे। पूर्व महापौर ने कहा कि दिव्यांग भाई-बहनों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने और उन्हें हवाई यात्रा का अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल लगातार की जा रही है। आठवीं हवाई यात्रा को लेकर दिव्यांगों में भी खासा उत्साह है। बैठक में यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं, अयोध्या में दर्शन और दिव्यांगों की सुविधा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS