बड़ी खबर
एनडीएमसी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली में स्वच्छता व्यवस्था को किया सुदृढ़
By Viraat Vaibhav | Publish Date: 6/9/2026 8:24:14 PM
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने भारत मंडपम में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के मद्देनजर अपने अधिकार क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया है। इसके तहत रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था शुरू करने के साथ.साथ अतिरिक्त मशीनीकृत उपकरण तैनात किए गए हैं तथा विभिन्न पालियों में स्वच्छता कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। एनडीएमसी द्वारा सुदृढ़ की गई स्वच्छता व्यवस्था 4 सितंबर से प्रभावी कर दी गई है। इसके अंतर्गत रात्रि के समय लगभग 300 स्वच्छता कर्मियों के साथ 10 मैकेनिकल रोड स्वीपर तैनात किए गए हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य झाड़ू लगाने और कचरा उठाने का अधिकांश कार्य रात के समय पूरा करना है, ताकि सुबह यातायात एवं लोगों की आवाजाही बढऩे से पहले प्रमुख सडक़ों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई सुनिश्चित की जा सके।
रात्रिकालीन पाली के दौरान स्वच्छता दल सडक़ों की सफाई, जमा एवं बिखरे हुए कचरे को उठाने तथा कूड़ेदानों और ट्रॉलियों को खाली करने का कार्य करते हैं। इसके बाद तडक़े सुबह जेट क्लीनिंग की जाती है। प्रात:कालीन पाली में शेष सफाई कार्य तथा आवश्यकता के अनुसार नई स्वच्छता संबंधी आवश्यकताओं को पूरा किया जाता है। एनडीएमसी ने प्रमुख बाजारों में भी सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया है। इन बाजारों में दिन में तीन बार सुबह शाम और रात सफाई की जा रही है। प्रमुख सडक़ों तथा अन्य महत्वपूर्ण मार्गों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। तैयारी योजना के तहत मशीनीकृत सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है। रात्रि में तैनात किए गए 10 एमआरएस के अतिरिक्त दिन के समय रणनीतिक स्थानों पर 15 गॉब्लर मशीनें तैनात की जा रही हैं जिनका उपयोग बिखरे हुए कचरे एवं गंदगी को एकत्र करने के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा एनडीएमसी क्षेत्र में सडक़ों फुटपाथों, बाजार क्षेत्रों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों की गहन सफाई के लिए 11 प्रेशर जेटिंग मशीनें तैनात की गई हैं। यह व्यवस्था विशेष रूप से ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर बढ़ाई गई स्वच्छता तैयारियों का हिस्सा है।मशीनीकृत सफाई कार्यों के साथ-साथ मैनुअल सफाई के लिए भी स्वच्छता कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। विशेष रूप से बाजार क्षेत्रों पैदल यात्रियों की अधिक आवाजाही वाले मार्गों तथा ऐसे स्थानों पर अधिक सफाईकर्मी लगाए गए हैं जहां मानवीय हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है। एनडीएमसी ने प्रमुख बाजारों और अधिक आवाजाही वाले अन्य क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण भी तेज कर दिया है ताकि सार्वजनिक स्थलों पर कचरा जमा न हो। एकत्रित कचरे को समय पर हटाने के लिए ट्रॉली लिफ्टिंग की व्यवस्था तीन पालियों में की गई है।स्वच्छता कर्मियों को तीन पालियों में व्यवस्थित किया गया है। इनमें लगभग 300 सफाईकर्मी रात्रि पालीए करीब 120 सफाईकर्मी शाम की पाली तथा शेष सफाईकर्मी प्रात:कालीन पाली में तैनात हैं। एनडीएमसी ने अपने पर्यवेक्षी सुपरवाइजरी एवं फील्ड तंत्र को भी चौबीसों घंटे तैयार रखा है। पर्यवेक्षी स्टाफ अधिकारियों तथा पालिका सहायकों को चौबिस घंटे सातो दिन उपलब्ध रहने और आवश्यकता पडऩे पर तत्काल ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। पर्याप्त कार्यबल की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकता के अनुसार अवकाश निरस्त अथवा प्रतिबंधित भी किए गए हैं।