Tuesday,13 October 2026,10:21 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
धीरुभाई अंबानी ने बदली निवेश की सोचआज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, 'पावर टू एम्पावर' ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदीसोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुनाअर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा के साथ काम शो करने के पीछे की बताई वजह, बोले-मस्ती और धमाल होगाउज्जैन के सिंहस्थ कुंभ से इंदौर का महत्व बढ़ेगा : सीएम मोहन यादवब्रिस्बेन ओलंपिक 2032 की सीईओ सिंडी हुक अपना पद छोड़ेंगीमां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्मेंबरेली में मुख्यमंत्री योगी ने ग्राम प्रहरियों का किया सम्मान
बड़ी खबर
सत्य निकेतन इलाके में गिरी इमारत बचाव कार्य जारी
By Viraat Vaibhav | Publish Date: 6/9/2026 8:28:53 PM
सत्य निकेतन इलाके में गिरी इमारत बचाव कार्य जारी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी कई मंजिला इमारतों से तीनव्यक्ति की मौत हो गई और छह लोगों को अब तक बचाया जा चुका है। वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने घटना और रेस्क्यू किए गए लोगों की रिपोर्ट ली। दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह इमारत 40-50 साल पुरानी थी जिसमें एक बेसमेंट और पांच ऊपरी मंजिलें थीं और इसका इस्तेमाल पीजी (पेइंग गेस्ट) के तौर पर किया जा रहा था। घटना के समय बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था। मलबे से एक निवासी को निकालकर एम्स के ट्रॉमा डिपार्टमेंट ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एनएसयूआई के नेशनल प्रेसिडेंट विनोद जाखड़ ने बताया कि घटना के बारे में पता चलने के बाद हम तुरंत उस जगह पहुंचे हो सकता है कि हमारा कोई एनएसयूआई सदस्य भी वहां फंसा हो। हमने खुद तीन लोगों को बाहर निकाला। इस बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक स्टूडेंट ने इस घटना के बारे में बताया। उसने बताया कि दोपहर का खाना खाने के तुरंत बाद हमें लगा कि इलाके में भूकंप आया है। हम चौथी मंजिल पर थे और महसूस कर सकते थे कि उस समय पूरी बिल्डिंग हिल रही थी। हम बालकनी में आए तो देखा कि चारों तरफ  धूल ही धूल थी। फिर भी हमें लगा कि यह भूकंप का असर है। नीचे आने के बाद ही हमें पता चला कि एक इमारत गिर गई है। पुलिस या फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही मैंने और कुछ अन्य लोगों ने मलबे से एक व्यक्ति को बाहर निकाला। उन्होंने आगे कहा कि इलाके में अफरातफरी मची हुई है। हमने दो बच्चों को बचाया जिनकी सांसें चल रही थीं। दो और बच्चे वहां फंसे हुए थे और मदद के लिए पुकार रहे थे। हमने उन्हें बचाने की कोशिश में उनके हाथ पकड़े लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

जिम्मेदार व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा: सीएम रेखा गुप्ता

सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर दिल्ली की रेखा गुप्ता ने कहा कि 11 लोगों को बचाया गया है। मैं अस्पताल जा रही हूं। हमें बचाए गए सभी लोगों की हालत के बारे में जानना होगा। मैं बस इतना कह सकती हूं कि इसके लिए जो भी जिम्मेदार है चाहे वह इमारत का मालिक हो या कोई अधिकारी उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इमारत पुरानी थी और उसमें कुछ निर्माण और मरम्मत का काम चल रहा था। बेसमेंट में खुदाई का काम हो रहा था जिसकी वजह से एक पिलर खिसक गया और पूरी इमारत ढह गई। इमारत का इस्तेमाल पीजी के तौर पर हो रहा था और अंदर बच्चे मौजूद थे। सभी एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं। हमारी प्राथमिकता सबसे पहले इन बच्चों की जान बचाना है। बचाव अभियान इसी तरह जारी रहेगा। सभी अधिकारी यहां मौजूद हैं और किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। हालांकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्य निकेतन आरके पुरम स्थित घटनास्थल पर सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बचाव अभियान की बारीकी से निगरानी की जा रही है। सभी एजेंसियां समन्वय में काम कर रही हैं और सभी प्रयास सुरक्षित बचाव पर केंद्रित हैं। राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी हैं।

जेपी नड्डा ने सीएम से बात कर हरसंभव मदद का दिया भरोसा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से फोन पर बात की और हालात का जायजा लिया। उन्होंने राज्य सरकार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से हर जरूरी मदद का भरोसा दिलाया है। जेपी नड्डा ने एम्स नई दिल्ली के निदेशक और दिल्ली में केंद्र सरकार के सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता और सहयोग दिया जाए। घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कमी न रहेए इसके लिए सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। मलबे में अभी कुछ बच्चे फंसे हुए हैं। एक-एक बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम आधुनिक कैमरों और उपकरणों की मदद से लगातार कोशिश कर रही है। मलबे में फंसे लोगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर अंदर भेजे गए हैं ताकि उनकी सांसें बनी रहें और उन्हें समय रहते बचाया जा सके।

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जताया दुख

सत्य निकेतन इलाके में गिरी कई मंजिला इमारत से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और नौ लोगों को अब तक बचाया जा चुका है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने इस घटना पर दुख जताया है और हर संभव मदद का आश्वसन किया है। डीयू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना से हमें गहरा दुख और अफसोस है। हमारी संवेदनाएं प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम मलबे में फंसे सभी लोगों के सुरक्षित बाहर निकलने की प्रार्थना करते हैं और अपने छात्रों की हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की घटना पर दुख जताया और राहत कार्यों के बारे में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बात की।

 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS