ताजा खबरें
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने वीरेंद्र सचदेवा को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का त्योहार
By Virat baibhav | Publish Date: 5/8/2025 8:47:15 PM
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में रक्षा बंधन त्योहार का आयोजन किया गया, जिसमे प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋ चा पांडे मिश्रा सहित अन्य मोर्चा पदाधिकारियों ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को राखी बांधी।
इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रभारी श्यामबाला, मोर्चा महामंत्री प्रियल भारद्वाज, सरिता तोमर और वैशाली पोद्दार सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी वीरेंद्र सचदेवा को राखी बांधी। स्कूल की छात्राओं के द्वारा बीजों की राखी भी अध्यक्ष को बांधी गई। महिला मोर्चा की बहने गीत संगीत, मिठाइयों के साथ वीरेंद्र सचदेवा को राखी की शुभकामनाएं दी। वीरेंद्र सचदेवा ने सभी को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, यह हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की हमारी बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर जो स्नेह, आशीर्वाद और आत्मीयता प्रदान की,वह वास्तव में अमूल्य है। मैं इस भावपूर्ण आयोजन में सम्मिलित होकर स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं। सचदेवा ने कहा कि यह राखियां केवल कलाई पर नहीं, दिल पर बंधती हैं और ये सेवाए समर्पण और अपनत्व के अद्भुत बंधन है और इसका अपना एक महत्व है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार एक पवित्र और भावनात्मक त्योहार है, जो भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के बंधन का प्रतीक है।यह पर्व न केवल पारिवारिक संबंधों को मजबूत करता है, बल्कि समाज में आपसी विश्वास, प्रेम और समर्पण की भावना को भी बढ़ावा देता है।