Thursday,14 May 2026,12:05 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
ताजा खबरें
न्यू रेवाड़ी-काठूवास के व्यापारियों को उपलब्ध होंगे बेहतर लॉजिस्टिक विकल्प
By Virat baibhav | Publish Date: 3/9/2025 8:44:21 PM
न्यू रेवाड़ी-काठूवास के व्यापारियों को उपलब्ध होंगे बेहतर लॉजिस्टिक विकल्प

नई दिल्ली। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने बुधवार को न्यू दादरी-न्यू खुर्जा-न्यू चावापायल खंड का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कॉरिडोर के परियोजनाओं की समीक्षा की और माल ढुलाई को और सुरक्षित और बेहतरीन बनाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर डीएफसीसीआईएल के संबंध में जानकारी देते हुए कॉफी टेबल बुक भेंट की। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि न्यू रेवाड़ी (हरियाणा) और काठूवास (राजस्थान) के उद्योगपतियों व व्यापारियों को समर्पित माल ढुलाई अवसंरचना के माध्यम से लागत में कमी, तेज़ डिलीवरी और बेहतर लॉजिस्टिक विकल्प उपलब्ध होंगे। इसके परिणामस्वरूप न केवल औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास और स्थानीय रोजगार अवसरों में भी उल्लेखनीय वृद्धि और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान न्यू तलहेरी ट्रैक्शन सब स्टेशन (टीएसएस) आगामी वर्षों में फ्रेट कॉरिडोर पर चलने वाली विद्युत चालित मालगाडिय़ों के लिए ऊर्जा आपूर्ति का महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। इसके साथ ही आधुनिक तकनीक और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं, माल ढुलाई की गति और क्षमता को बढ़ाया जा सकता है, इसलिए इस तरह के सब स्टेशनों का निर्माण डीएफसीसीआईएल की प्राथमिकता में शामिल है। इसके अलावा उन्होंने न्यू खन्ना स्टेशन स्थित रेल ग्रेडिंग मशीन (आरजीएम) साइडिंग ,न्यू अंबाला सिटी में बने डीएफसीसीआईएल स्टाफ क्वार्टरों और न्यू चावापायल इंटर मिडियट मेंटेनेंस डिपो (आईएमडी) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्य प्रगति, निर्माण गुणवत्ता और अन्य विषय की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केवल बड़े प्रोजेक्ट ही नहीं, बल्कि सहायक अवसंरचना जैसे स्टाफ क्वार्टर्स, साइडिंग और ऑपरेशन से जुड़ी सुविधाएं भी महत्वपूर्ण हैं, इनके बिना कॉरिडोर की कार्यप्रणाली पूर्ण नहीं हो सकती। निरीक्षण के बाद प्रवीण कुमार ने अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि डीएफसीसीआईएल का लक्ष्य केवल माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाना ही नहीं, बल्कि भारतीय रेल के लॉजिस्टिक्स तंत्र को विश्वस्तरीय स्तर पर पहुंचाना भी है। उन्होंने बेहतरीन सुरक्षा मानकों  का पालन करने को कहां। निर्माण के दौरान गुणवत्ता को बेहतर करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। क्योंकि यह परियोजनाएं आने वाले दशकों तक भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाली हैं। उन्होंने विशेष रूप से संचालन क्षमता (परिचालन दक्षता) को बढ़ाने पर बल दिया। उनका कहना था कि फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाडिय़ों की औसत गति, समय पर डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स की विश्वसनीयता बढ़ेगी। इसके साथ ही तकनीक, प्रबंधन और मानव संसाधन तीनों का समन्वय प्रभावी होगा।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS