Tuesday,18 August 2026,11:09 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
‘नई जिम्मेदारी मिली, पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे,' नितिन नवीन की टीम में जगह मिलने पर बोले भाजपा नेताजेएसएससी-सीजीएल रद्द होने पर छात्र नेता देवेंद्र महतो का ऐलान- अभी बहुत लड़ाई बाकी हैयूजीसी-नेट में गड़बड़ी पर राहुल का सरकार पर निशाना, बोले-एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं, तय हो जवाबदेहीउज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ की स्थिति, कई घायलवंदे मातरम विवाद: मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायतझारखंड: सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी केस में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी ने मारा छापा,सचिव से पूछताछमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चानौसेना को लीज पर मिलेंगे एमक्यू-9बी सी गार्डियन विमान, 1943 करोड़ रुपए का करार
ताजा खबरें
पूर्वांचल मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन
By Virat baibhav | Publish Date: 6/9/2025 8:30:28 PM
पूर्वांचल मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा के नेतृत्व में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रुप से छठ महापर्व के पावन अवसर पर व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम बनाने हेतु प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष सहायता केन्द्र खोले जाने के लिए निवेदन किया गया। प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली भाजपा के कार्यालय मंत्री बृजेश राय, पूर्वांचल मोर्चा प्रभारी विपिन बिहारी सिंह, सह प्रभारी कौशल मिश्रा एवं मनीष सिंह, मोर्चा महामंत्री संजय तिवारी एवं विशाल सिंह चंदेल और आशीष कुमार शामिल थे। ज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अश्वनी वैष्णव के कुशल नेतृत्व में ट्रेनों के विशेष 12000 फेरों की घोषणा करने के लिए धन्यवाद दिया। ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि बिहार चुनाव के वक्त ही छठ महापर्व भी है और दिल्ली-एनसीआर सहित आस-पास के इलाके जैसे नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सोनीपत, गुडग़ांव,फरीदाबाद इत्यादि क्षेत्रों में भी भारी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं। यदि एनसीआर के स्टेशनों से भी ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी जाये तो दिल्ली में छठ पूजा यात्रियों की संख्या का दबाव कम हो जायेगा। ज्ञापन में बताया गया कि साथ ही राजधानी दिल्ली एवं एनसीआर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं के लिए रेलवे मंत्रालय द्वारा अलग से सहायता-सुविधा केंद्र बना दिये जाएं तो इसका बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS