Sunday,06 September 2026,05:06 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री बोले- 'कई दुकानें की गईं सील'भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
ताजा खबरें
सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आयोजित हुई प्रदेश कार्यशाला
By Virat baibhav | Publish Date: 6/9/2025 8:31:06 PM
सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आयोजित हुई प्रदेश कार्यशाला

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया है जिसके अंतर्गत शनिवार को दिल्ली में आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान के आयोजन के लिए भाजपा केन्द्रीय कार्यालय विस्तार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल के नेतृत्व में और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित कार्यशाला में केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, राष्ट्रीय मंत्री डॉ.अलका गुर्जर, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा सहित सांसद, दिल्ली सरकार के मंत्री, विधायक, जिला अध्यक्ष व पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष तक के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बने, यही हमारी सामूहिक संकल्पना है। दिल्ली में भाजपा की सरकार ने भी इस सेवा पखवाड़े में जनसेवा से जुड़े कार्यों का शुभारंभ करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। सचदेवा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण,रक्तदान स्वास्थ्य, शिविर, खेल कूद प्रतियोगिता और चित्रकला जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के आव्हान पर और दिल्ली सरकार के सहयोग से सेवा ही संगठन के भाव से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब और वंचित वर्गों के उत्थान हेतु सेवा कार्य दिल्ली के हर वर्ग तक पहुंचाने का लक्ष्य है। मित्तल ने बताया ने कहा कि अन्य कार्यक्रमों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन के साथ ही सांसद खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। दिल्ली में 27 सालों बाद बनी भाजपा सरकार भी दिल्लीवालों को अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है।   
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS