Wednesday,12 November 2025,05:06 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
ताजा खबरें
जंगलराज के अंधकार से निकल चुका है बिहार: रेखा गुप्ता
By Virat baibhav | Publish Date: 4/11/2025 8:22:10 PM
जंगलराज के अंधकार से निकल चुका है बिहार: रेखा गुप्ता

बिहार/नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का मंगलवार को बिहार के सिवान में बडक़ागांव से तरवार तक निकला भव्य रोड शो और जनसंपर्क कार्यक्रम जनसमर्थन और उत्साह का प्रतीक बन गया। हज़ारों की संख्या में उमड़ी जनता ने सडक़ किनारे खड़े होकर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया, फूलों की वर्षा की और ‘फिर से एनडीए सरकार’ के नारों से पूरा सिवान गूंज उठा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गोपालगंज शहर में भव्य रोड शो में भी भाग लिया। इस अवसर पर हजारों कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने हमेशा विकास, शिक्षा, रोजगार और सुशासन का साथ दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने जिस तेज़ी से बिहार को नई दिशा दी है, वह अब हर गांव, हर कस्बे में दिखाई दे रही है। चाहे सडक़ें हों, फ्लाईओवर, कॉलेज, रेलवे स्टेशन, अस्पताल या एयरपोर्ट, हर क्षेत्र में प्रगति स्पष्ट दिखती है। विपक्ष पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग कभी पशुओं का चारा तक खा गए, वे आज जनता को झूठे वादों का ‘दाना’ डालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता समझदार है और अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं। उन्होंने कहा कि जंगल राज उन्हीं लोगों के शासनकाल में था, जब लालटेन के राज में अंधकार, गुंडागर्दी और लूट-खसोट का माहौल था। एनडीए सरकार ने बिहार में कानून व्यवस्था और विकास को नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री ने गोपालगंज और सिवान विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी मतदान वाले दिन बटन दबाकर कमल का फूल खिलाएं और अपने प्रिय नेताओं को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता का स्नेह, समर्थन और विश्वास ही एनडीए की सबसे बड़ी ताकत है और यही ऊर्जा बिहार को विकास, समृद्धि और सुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ाती रहेगी। इस अवसर पर जनता ने  ‘बिहार पकड़ चुका है रफ़्तार, जनता मांगे फिर से एनडीए सरकार’ के नारों से माहौल को ऊर्जावान बना दिया। मुख्यमंत्री ने सिवान और गोपालगंज की जनता के स्नेह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपार जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि जनता अब भ्रम नहीं, विकास चाहती है। बिहार की जनता एनडीए पर विश्वास करती है और यह विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS