Tuesday,13 October 2026,09:30 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
धीरुभाई अंबानी ने बदली निवेश की सोचआज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, 'पावर टू एम्पावर' ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदीसोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुनाअर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा के साथ काम शो करने के पीछे की बताई वजह, बोले-मस्ती और धमाल होगाउज्जैन के सिंहस्थ कुंभ से इंदौर का महत्व बढ़ेगा : सीएम मोहन यादवब्रिस्बेन ओलंपिक 2032 की सीईओ सिंडी हुक अपना पद छोड़ेंगीमां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्मेंबरेली में मुख्यमंत्री योगी ने ग्राम प्रहरियों का किया सम्मान
बड़ी खबर
सबका साथ, सबका विकास’ ही हमारा संकल्प: रेखा गुप्ता
By Viraat Vaibhav | Publish Date: 10/11/2025 7:54:50 PM
सबका साथ, सबका विकास’ ही हमारा संकल्प: रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आगामी उपचुनावों के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह उपचुनाव केवल एक निर्वाचन प्रक्रिया नहीं, बल्कि दिल्ली में स्वच्छ, पारदर्शी और विकासोन्मुख शासन को चुनने का अवसर है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को वार्ड-56 शालीमार बाग-बी से पार्टी प्रत्याशी अनीता जैन और वार्ड-65 अशोक विहार से वीना असीजा के नामांकन कार्यक्रम में भागीदारी की। नामांकन दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री ने दोनों वार्डों में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन और हवन-पूजन में शामिल हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री रोड शो में शामिल हुईं और विशाल जनसभा को भी संबोधित किया और कहा कि पार्टी ने दोनों वार्डों से कर्मठ, अनुभवी और समर्पित महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को साकार करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शालीमार बाग की धरती धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए सदैव चर्चाओं में रही है। जब उन्हें जनता के आशीर्वाद से विधायक और तत्पश्चात मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला, तब उन्होंने इसे व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि जनता द्वारा दिया गया विश्वास और सम्मान माना। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और जनता के समर्पण, निष्ठा और निरंतर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यही शक्ति शालीमार बाग को दिल्ली की सबसे संगठित और विकसित विधानसभा बनाती है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पिछले आठ महीनों में न केवल शालीमार बाग, बल्कि पूरी दिल्ली में लंबे समय से अटके हुए विकास कार्यों को गति दी गई है। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों की समस्याओं के समाधान, व्यापारियों को प्रशासनिक दिक्कतों से राहत, महिलाओं और बच्चियों के लिए सुरक्षित माहौल तथा स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज़ और कंप्यूटर लैब की स्थापना जैसे कार्य प्राथमिकता पर किए जा रहे हैं। शालीमार बाग विधानसभा में भी वर्षों से लंबित स्कूल, सामुदायिक भवन और सडक़ों के विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता विपक्षी दलों के झूठे वादों और भ्रामक प्रचार से भली-भांति परिचित है। उन्होंने कहा कि हम झूठी घोषणाएं नहीं करते, हम काम करते हैं। दिल्ली ने देखा है कि केंद्र और निगम में भारतीय जनता पार्टी ने किस प्रकार विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे 30 नवंबर को होने वाले मतदान में भाजपा के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि भाजपा ने एमसीडी उपचुनावों में सभी 12 वार्डों में मज़बूत और योग्य उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि इन उपचुनावों में भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी और दिल्ली की जनता का विश्वास एक बार फिर अर्जित करेगी।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS