Sunday,14 December 2025,10:32 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
नेशनल
दक्षिण एशिया में लोकतंत्र पर पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुरैशी की पुस्तक ब्रिटेन में प्रकाशित
By Virat baibhav | Publish Date: 11/11/2025 4:59:26 PM
दक्षिण एशिया में लोकतंत्र पर पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुरैशी की पुस्तक ब्रिटेन में प्रकाशित

लंदन।भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) डॉ. एस.वाई. कुरैशी ने दक्षिण एशिया में लोकतंत्र पर उनके गहन विश्लेषण पर आधारित पुस्तक के ब्रिटेन में विमोचन के अवसर पर कहा कि क्षेत्र के लोकतांत्रिक देश एक-दूसरे के अनुभवों से महत्वपूर्ण सबक सीख सकते हैं। डेमोक्रेसीज हार्टलैंड: इनसाइड द बैटल फॉर पावर इन साउथ एशिया का पिछले सप्ताह किंग्स कॉलेज लंदन में विमोचन किया गया। इससे पहले कुरैशी को किंग्स इंडिया इंस्टीट्यूट में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) फेलोशिप प्रदान की गई थी।यह पुस्तक भारत में सितंबर में जारी की गई थी। इसमें पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने तर्क दिया है कि दक्षिण एशिया की तरह किसी भी अन्य क्षेत्र ने लोकतांत्रिक प्रयोग को पूरी तरह या इतनी तीव्रता से नहीं अपनाया है। किंग्स कॉलेज लंदन के कुलपति और अध्यक्ष प्रोफेसर शितिज कपूर ने कहा, डॉ. कुरैशी ने अपना करियर भारतीय लोकतंत्र की प्रमुख संस्थाओं में से एक- भारत निर्वाचन आयोग की सेवा और संरक्षण में बिताया है। यह वह संस्था है जो भारत में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय चुनावों पर नजर रखती है।  उन्होंने कहा, इस पुस्तक पर चर्चा के लिए किंग्स इंडिया इंस्टीट्यूट से बेहतर जगह और क्या हो सकती है - जो भारत में लोकतंत्र के अध्ययन के लिए दुनिया के अग्रणी केंद्रों में से एक है। यह पुस्तक हमें भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका समेत दक्षिण एशिया के अन्य देशों में लोकतंत्र को और व्यापक रूप से देखने के लिए प्रेरित करती है। 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS