Tuesday,18 August 2026,11:14 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
‘नई जिम्मेदारी मिली, पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे,' नितिन नवीन की टीम में जगह मिलने पर बोले भाजपा नेताजेएसएससी-सीजीएल रद्द होने पर छात्र नेता देवेंद्र महतो का ऐलान- अभी बहुत लड़ाई बाकी हैयूजीसी-नेट में गड़बड़ी पर राहुल का सरकार पर निशाना, बोले-एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं, तय हो जवाबदेहीउज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ की स्थिति, कई घायलवंदे मातरम विवाद: मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायतझारखंड: सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी केस में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी ने मारा छापा,सचिव से पूछताछमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चानौसेना को लीज पर मिलेंगे एमक्यू-9बी सी गार्डियन विमान, 1943 करोड़ रुपए का करार
ताजा खबरें
दिल्ली के विभिन्न इलाकों में लगेंगे कम्पेक्टर, हरित कूड़े के निपटान के लिए भी बनेगा सिस्टम
By Virat baibhav | Publish Date: 11/11/2025 8:17:57 PM
दिल्ली के विभिन्न इलाकों में लगेंगे कम्पेक्टर, हरित कूड़े के निपटान के लिए भी बनेगा सिस्टम

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा है कि राजधानी को साफ-सुथरा व स्वच्छ बनाने के लिए उनकी सरकार द्वारा राजधानी के विभिन्न इलाकों में कूड़े के निपटान के लिए आधुनिक कम्पेक्टर लगाए जा रहे हैं, हरित कूड़े के निपटाने के लिए विशेष मशीनों को लगाने का निर्णय लिया गया है, साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि दिन में एक बार फील्ड में जाएं और कूड़े की सफाई पर निगरानी रखें। मुख्यमंत्री का कहना है कि सफाई को लेकर हमारी सरकार बेहद संवेदनशील है। राजधानी को साफ-सुथरा बनाकर ही ‘विकसित दिल्ली’ का हमारा सपना पूरा होगा। मुख्यमंत्री का यह भी कहना है कि सडक़ों के निर्माण को लेकर संबंधित विभागों की एक विशेष समिति भी बनाई जा रही है। बता दें कि सफाई व स्वच्छता के मसले को लेकर मुख्यमंत्री ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक मे सरकार के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, दिल्ली नगर निगम आयुक्त अश्विनी कुमार के अलावा डीडीए, पीडब्ल्यूडी, डीएसआईआईडीसी व अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री का कहना था कि पिछली सरकार ने दिल्ली की सफाई व स्वच्छता को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई थी, लेकिन हमारी सरकार इस मसले को लेकर लगातार चिंतन कर रही है। उन्होंने कहा कि जब छोटे शहर सफाई के मामले में आगे निकल सकते हैं तो दिल्ली को तेज रफ्तार से आगे बढऩा चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है। अधिकारियों के पास दिल्ली का साफ-सुथरा व स्वच्छ बनाने की कोई भी योजना है, तो वह उसे लाएं। सरकार उस योजना को तुरंत लागू करेगी। मुख्यमंत्री के अनुसार हमारी प्राथमिकता यह होगी कि लोगों को कूड़ा डालने के लिए आवश्यक स्थान उपलब्ध कराए जाएं, ताकि लोग यहां-वहां कूड़ा न फैंके। उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरी दिल्ली में डस्टबिन लगाने की व्यवस्था की जाए और जहां भी टूटे-फूटे डस्टबिन हैं, उन्हें तुरंत बदला जाए। 

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS