Sunday,06 September 2026,06:08 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री बोले- 'कई दुकानें की गईं सील'भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
शहर
हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 में एसएसबी की महिला हॉकी टीम ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
By Virat baibhav | Publish Date: 13/12/2025 8:57:08 PM
हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 में एसएसबी की महिला हॉकी टीम ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

नई दिल्ली। राजकोट (गुजरात) में 4 से 14 दिसंबर तक आयोजित 74वें अखिल भारतीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की महिला हॉकी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को फाइनल मुकाबले में 2-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में एसएसबी महिला टीम ने लीग मैचों से लेकर सेमीफाइनल एवं फाइनल तक सभी मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करते हुए अपना दबदबा कायम रखा और पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल भावना का प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसमें देशभर के सभी राज्यों तथा केंद्रीय पुलिस बलों की टीमें भाग लेती हैं। इस वर्ष इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन गुजरात पुलिस द्वारा राजकोट में किया गया।इस शानदार उपलब्धि पर सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक संजय सिंघल ने टीम की सभी खिलाडिय़ों एवं उनके प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाडिय़ों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है तथा यह उपलब्धि सशस्त्र सीमा बल के लिए गर्व का विषय है।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS