शहर
इंटरनेशनल हार्डवेयर फेयर में तपारिया टूल्स की रही धूम
By Virat baibhav | Publish Date: 13/12/2025 9:02:56 PM
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में तीन दिनों तक चले इंटरनेशनल हार्डवेयर फेयर इंडिया एक्सपो 2025 का शनिवार को समापन हो गया। 11 दिसम्बर 2025 को इस फेयर की शुरूआत हुई थी। फेयर में चीन-अमेरिका और जर्मनी जैसे हार्डवेयर इंडस्ट्री में शीर्ष देशों के साथ-साथ दुनिया के कई देश भी हिस्सा लिया। मगर, फेयर में सबसे ज्यादा दर्शकों का ध्यान आकर्षित तपारिया टूल्स के स्टॉल ने किया। फेयर में उपस्थित तपारिया टूल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर डी पी तपारिया ने बताया कि यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम हैंड टूल्स इंडस्ट्री में तपारिया टूल्स के नवीनतम इनोवेशन को देखने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है, जो अपनी गुणवत्ता और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि हम हम वर्ष इंटरनेशनल हार्डवेयर फेयर में भाग लेते हैं। क्योंकि इससे हमें अपने आप को और बेहतर बनाने में मदद मिलती है। डी पी तपारिया ने बताया कि इस समय किचन से लेकर कृषि और कंप्यूटर तक हर क्षेत्र में हार्डवेयर के लिए देश को चीन सहित दुनिया के तमाम देशों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। लेकिन इस तरह के प्रयासों से देश जल्द ही हार्डवेयर सेक्टर में भी मजबूत स्थिति हासिल करने में सफल रहेगा। वहीं, तपारिया टूल्स के मार्केटिंग हेड बी पिल्लई ने बताया कि इस बार इंटरनेशनल हार्डवेयर फेयर में हमने 3200 प्रकार के टूल्स की प्रदर्शनी लगाई है। बी पिल्लई बताते हैं कि भारत सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री का बादशाह बन चुका है, लेकिन हार्डवेयर क्षेत्र में अभी भी उसे संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि उसे कृषि, परिवहन और एविएशन सेक्टर से जुड़े हार्डवेयर की चीजों के लिए में भी कठिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञों का दावा है कि भारत हार्डवेयर सेक्टर में भी तेजी से उभर रहा है और जल्द ही यह चीन सहित हार्डवेयर सेक्टर में बड़े देशों को चुनौती देने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर के ब्रांड बहुत सफल हो रहे हैं। यहां तक कि घरेलू किचन से लेकर ड्राइंग रूम में इस्तेमाल होने वाला फर्नीचर भी विदेशी कंपनियां बेच रही हैं। केंद्र सरकार की योजना है कि भारतीय कंपनियों को बेहतर तकनीकी देकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की तुलना में खड़ा किया जाए। माना जा रहा है कि इस हार्डवेयर फेयर से इस लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।