Saturday,17 January 2026,10:40 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
राज्य
केरल में लगातार आगे बढ़ेगी भाजपा: मोहन यादव
By Virat baibhav | Publish Date: 14/12/2025 3:38:32 PM
केरल में लगातार आगे बढ़ेगी भाजपा: मोहन यादव

इंदौर। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को उम्मीद जताई कि दक्षिण भारत के इस राज्य में भाजपा लगातार आगे बढ़ेगी।यादव ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में हमारी जीत हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।  उन्होंने कहा कि भाजपा की विजय पताका देशभर में लहरा रही है और पार्टी की सरकारें लगातार सुशासन के कीर्तिमान बना रही हैं। यादव ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि भाजपा आने वाले समय में केरल में और आगे बढ़ती दिखाई देगी।  तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में भाजपा नीत राजग ने शानदार जीत हासिल की है। राजग ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को शिकस्त देकर निगम पर लगातार 45 वर्षों के वामपंथी शासन का अंत कर दिया है। 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS