Friday,17 July 2026,07:40 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रंप प्रशासन ने सख्‍त क‍िए वीजा नियम, अब अधिकतम चार वर्ष तक ही रह सकेंगे छात्रअमेरिका के राज्यों को निशाना बनाकर जासूसी और साइबर ऑपरेशन बढ़ा रहा है चीन, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनीट्रंप प्रशासन की चेतावनी, अमेरिका में चुनावी डेटा पर साइबर हमले का खतरायूरी आर. फेडकिव मुंबई में नए अमेरिकी कॉन्सल जनरल बनेअमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपतिभारतीय नौसेना को मिला एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर, अमेरिकी राजदूत गोर बोले- रक्षा साझेदारी हुई और मजबूतपाकिस्तान: बीएलए का दावा, हमले में 45 से अधिक पाक सैनिकों को मार गिरायापाकिस्तान: सिंध के शिक्षा विभाग के दफ्तरों में बिजली कटौती से कामकाज ठप, ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित
लाइफस्टाइल
एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल
By Virat baibhav | Publish Date: 8/6/2026 2:31:52 PM
एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल

मुंबई। तेज गर्मी और बढ़ते तापमान के लिए लोग एयरकंडीशनर (एसी) का इस्तेमाल करते है, लेकिन इसका लंबे समय तक इस्तेमाल स्किन मॉइस्चर बैरियर को प्रभावित कर सकता है। कमरे की हवा सूखी हो जाती है, जिससे त्वचा और बालों से पानी जल्दी वाष्पित होने लगता है। यही कारण है कि लंबे समय तक एसी में रहने वाले लोगों में रूखापन, खुजली, बालों का टूटना और त्वचा में जलन जैसी समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती हैं। अगर सही देखभाल की जाए तो इनसे काफी हद तक बचा जा सकता है।  त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, एसी की हवा में नमी की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे त्वचा की ऊपरी परत, यानी स्किन बैरियर, कमजोर होने लगता है। यह बैरियर हमारी त्वचा को बाहरी नुकसान और पानी की कमी से बचाता है। जब यह कमजोर होता है तो त्वचा जल्दी ड्राई हो जाती है और उसमें खुजली या रैशेज जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। इस स्थिति से बचने के लिए सबसे जरूरी उपाय है त्वचा को बाहरी रूप से नमी देना। मॉइस्चराइजिंग क्रीम या लोशन का इस्तेमाल इसमें बेहद मददगार है। ये क्रीम त्वचा पर एक हल्की सुरक्षात्मक परत बनाती हैं, जिससे पानी का नुकसान कम होता है और त्वचा लंबे समय तक नरम बनी रहती है। नहाने की आदत भी त्वचा की सेहत पर असर डालती है। हल्के गुनगुने पानी का उपयोग त्वचा के लिए संतुलित माना जाता है। यह त्वचा के रोमछिद्रों की सफाई करता है और प्राकृतिक नमी को बनाए रखने में मदद करता है। यह तरीका त्वचा के लिपिड बैलेंस को स्थिर रखता है, जिससे त्वचा ज्यादा समय तक स्वस्थ रहती है। त्वचा की गहराई से देखभाल के लिए हाइड्रेटिंग फेस मास्क जरूरी है, ये जरूरी पोषक तत्व और नमी देते हैं। इनमें मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा की कोशिकाओं में पानी को बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा का लचीलापन और चमक बनी रहती है। नियमित रूप से हाइड्रेटिंग मास्क लगाने से त्वचा की बाहरी परत मजबूत होती है और पर्यावरणीय नुकसान से सुरक्षा बढ़ती है। बालों की बात करें तो एसी की हवा बालों की नमी को भी प्रभावित करती है। बालों की बाहरी परत, यानी क्यूटिकल, जब सूख जाती है तो बाल रूखे, कमजोर और टूटने लगते हैं। ऐसे में मॉइस्चराइजिंग शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल जरूरी है। ये प्रोडक्ट बालों में नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं और उनकी प्राकृतिक चमक को सुरक्षित रखते हैं।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS