Tuesday,18 August 2026,10:36 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
‘नई जिम्मेदारी मिली, पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे,' नितिन नवीन की टीम में जगह मिलने पर बोले भाजपा नेताजेएसएससी-सीजीएल रद्द होने पर छात्र नेता देवेंद्र महतो का ऐलान- अभी बहुत लड़ाई बाकी हैयूजीसी-नेट में गड़बड़ी पर राहुल का सरकार पर निशाना, बोले-एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं, तय हो जवाबदेहीउज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ की स्थिति, कई घायलवंदे मातरम विवाद: मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायतझारखंड: सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी केस में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी ने मारा छापा,सचिव से पूछताछमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चानौसेना को लीज पर मिलेंगे एमक्यू-9बी सी गार्डियन विमान, 1943 करोड़ रुपए का करार
मुंबई
डीआरआई ने अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़
By Virat baibhav | Publish Date: 17/7/2026 3:28:34 PM
डीआरआई ने अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़

मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें फिलीपींस के तीन नागरिक भी शामिल हैं।  अधिकारियों के मुताबिक, यह तस्करी गिरोह एयरपोर्ट परिसर में काम करने वाले कुछ निजी कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से संचालित किया जा रहा था। गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में मुंबई के रहने वाले हिमांशु उपाध्याय, मोहिद हसन सिद्दीकी और फिरोज सैयद शामिल हैं। इनके अलावा फिलीपींस के तीन नागरिक लकीम अलीमुद्दीन नासेर, बेनी लॉयड ओलिवो और क्रिस्टीन जॉय अंदाया पोर्नास्डोरो को भी गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक सोना तस्करी गिरोह के लिए काम कर रहे थे। यह गिरोह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर काम करने वाले कुछ लोगों की कथित मदद से दुबई और बैंकॉक से मुंबई आने वाले ट्रांजिट यात्रियों के जरिए सोने की तस्करी करता था। इस महीने की शुरुआत में डीआरआई ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में सक्रिय वन्यजीव तस्करी के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया था। कार्रवाई के दौरान वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में शामिल कई दुर्लभ वन्यजीवों को बरामद कर सुरक्षित बचाया गया। इनमें 15 स्लो लोरिस, दो बिंटुरोंग, 28 स्टार कछुए, छह मिस्री गिद्ध और दो शिकरा पक्षी शामिल थे। इस मामले की शुरुआती खुफिया जानकारी डीआरआई ने जुटाई थी। इसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई, जिसने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीआरआई ने बैंकॉक, कुआलालंपुर और कोलंबो से आने वाले यात्रियों के जरिए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर भारत में संरक्षित वन्यजीवों की तस्करी की कई कोशिशों को भी नाकाम किया है। इन अभियानों के दौरान कई दुर्लभ और संरक्षित वन्यजीवों को जब्त कर सुरक्षित बचाया गया। इनमें एल्बिनो रेड-ईयर्ड कछुए, हाइपो जीरो बियर्डेड ड्रैगन, अफ्रीकन स्पर्ड कछुए, बोर्नियो पाइथन, ग्रीन इगुआना, मैंग्रोव मॉनिटर छिपकलियां, अर्जेंटीनियन ब्लैक एंड व्हाइट टेगू, गोएल्डी मार्मोसेट, येलो-चीक्ड गिबन, इंडोनेशियाई ब्लू-टंग्ड स्किंक, सियामांग गिबन, वूली मंकी, सिल्वरी लुटुंग, येलो-बेली बॉल पाइथन, पेस्टल बॉल पाइथन और कई अन्य प्रजातियां शामिल थीं। इन अभियानों के दौरान जब्त किए गए वन्यजीवों और अन्य सामग्री की कुल संख्या 440 तक पहुंच गई है।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS