Tuesday,18 August 2026,10:53 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
‘नई जिम्मेदारी मिली, पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे,' नितिन नवीन की टीम में जगह मिलने पर बोले भाजपा नेताजेएसएससी-सीजीएल रद्द होने पर छात्र नेता देवेंद्र महतो का ऐलान- अभी बहुत लड़ाई बाकी हैयूजीसी-नेट में गड़बड़ी पर राहुल का सरकार पर निशाना, बोले-एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं, तय हो जवाबदेहीउज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ की स्थिति, कई घायलवंदे मातरम विवाद: मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायतझारखंड: सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी केस में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी ने मारा छापा,सचिव से पूछताछमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चानौसेना को लीज पर मिलेंगे एमक्यू-9बी सी गार्डियन विमान, 1943 करोड़ रुपए का करार
मुंबई
वंदे मातरम देशभक्ति का प्रतीक, विरोध करने वाले देश की भावना का सम्मान नहीं करते: राम कदम
By Virat baibhav | Publish Date: 17/7/2026 4:02:32 PM
वंदे मातरम देशभक्ति का प्रतीक, विरोध करने वाले देश की भावना का सम्मान नहीं करते: राम कदम

मुंबई। भाजपा विधायक राम कदम ने वंदे मातरम के सम्मान, सोनम वांगचुक के आंदोलन और विपक्षी नेताओं के बयानों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं बल्कि देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक माध्यम वंदे मातरम है। भाजपा विधायक राम कदम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि कई बार विपक्ष के नेताओं की ओर से वंदे मातरम् को लेकर आपत्तिजनक रुख देखने को मिला है। उन्होंने कहा, “यदि कोई कहता है कि हम वंदे मातरम नहीं बोलेंगे, तो यह सवाल उठता है कि क्या वे देश की भावना का सम्मान करते हैं?” महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार के लिए यह मुद्दा किसी राजनीतिक दल से ऊपर उठकर देश और मातृभूमि के प्रति प्रेम का विषय है। वंदे मातरम् के अपमान या गायन में बाधा डालने पर किसी भी संभावित कानूनी प्रावधान का स्वागत करना चाहिए। सोनम वांगचुक के आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक ने अभिनेता आमिर खान के अभिव्यक्ति के अधिकार का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन आंदोलन के पीछे शामिल लोगों और उसकी टाइमिंग पर सवाल उठाए। राम कदम ने आरोप लगाया कि कुछ लोग आंदोलन की आड़ में देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी के कोई मुद्दे या सवाल हैं तो उन्हें संसद में उठाया जाना चाहिए, जहां सरकार जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि कुछ लोग मीडिया के सामने आकर देश को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार छात्रों और देश के हर नागरिक के साथ खड़ी है और उनके हितों की रक्षा के लिए काम कर रही है। कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए राम कदम ने जयराम रमेश और राहुल गांधी के बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संसद में उठाए जाने वाले हर सवाल का जवाब देने के लिए केंद्र सरकार तैयार है। उन्होंने विपक्ष से संसद की कार्यवाही में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सदन के बाहर मीडिया के सामने आरोप लगाने के बजाय मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। राम कदम ने राहुल गांधी को लेकर भी तंज कसा और कहा कि संसद सत्र शुरू होने से पहले ही उनके “लापता” होने की खबरें सामने आ रही हैं। उन्होंने कांग्रेस से इस पर जवाब देने की मांग की। भाजपा विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाने का अधिकार सभी को है, लेकिन देशहित और संसद की गरिमा का ध्यान रखना भी जरूरी है।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS