Friday,17 July 2026,07:30 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रंप प्रशासन ने सख्‍त क‍िए वीजा नियम, अब अधिकतम चार वर्ष तक ही रह सकेंगे छात्रअमेरिका के राज्यों को निशाना बनाकर जासूसी और साइबर ऑपरेशन बढ़ा रहा है चीन, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनीट्रंप प्रशासन की चेतावनी, अमेरिका में चुनावी डेटा पर साइबर हमले का खतरायूरी आर. फेडकिव मुंबई में नए अमेरिकी कॉन्सल जनरल बनेअमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपतिभारतीय नौसेना को मिला एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर, अमेरिकी राजदूत गोर बोले- रक्षा साझेदारी हुई और मजबूतपाकिस्तान: बीएलए का दावा, हमले में 45 से अधिक पाक सैनिकों को मार गिरायापाकिस्तान: सिंध के शिक्षा विभाग के दफ्तरों में बिजली कटौती से कामकाज ठप, ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित
मनोरंजन
एक तस्वीर, तीन पीढ़ियां और ढेर सारी यादें... सोनू निगम ने दिखाई परिवार की अनोखी झलक
By Virat baibhav | Publish Date: 11/6/2026 3:44:33 PM
एक तस्वीर, तीन पीढ़ियां और ढेर सारी यादें... सोनू निगम ने दिखाई परिवार की अनोखी झलक

मुंबई। हिंदी फिल्म संगीत जगत के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम ने अपने परिवार से जुड़े एक पुराने पल को फैंस के साथ साझा किया, जिसमें उनके परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ नजर आ रही हैं। दरअसल, सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर सालों पुरानी एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में उनकी मां, उनकी नानी और उनकी बहन तीशा निगम एक ऑडिटोरियम में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर का सबसे खास पहलू यह है कि इसमें परिवार की तीन पीढ़ियां एक ही फ्रेम में दिख रही हैं। पहली लाइन में सोनू की मां और नानी बैठी नजर आती हैं, जबकि उनके साथ उनकी बहन तीशा निगम भी मौजूद हैं, जिन्हें परिवार में प्यार से टिन्नी कहकर बुलाया जाता है। यह तस्वीर उनके पिता अगम कुमार निगम के पहले म्यूजिक एल्बम के वीडियो की शूटिंग के दौरान ली गई थी। उन्होंने लिखा, "मम्मी, नानी और टिन्नी – 3 पीढ़ियां एक साथ… यह वो समय था जब मेरे पिता, अगम कुमार निगम, अपने पहले म्यूजिक एल्बम के लिए वीडियो बना रहे थे...मैं भी खरीदार हूं।'' गौरतलब है कि अगम कुमार निगम एक प्रतिष्ठित गायक थे। उन्होंने देशभर में कई स्टेज शोज किए और म्यूजिक की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने बचपन से ही सोनू निगम को संगीत के करीब रखा। बताया जाता है कि सोनू अपने पिता के साथ म्यूजिक शोज में जाया करते थे और वहीं से उन्होंने म्यूजिक को समझना और महसूस करना शुरू किया और आगे चलकर अपना शानदार करियर बनाया। सोनू निगम ने नब्बे के दशक में हिंदी फिल्मों में कई गाने गाए, जिनमें 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का', 'मुझसे जुदा होकर', 'इक दिन कभी', 'गोरी गोरी', 'ओ हमसफर', 'पंछी नदियां पवन के झोंके', 'अब मुझे रात दिन' और 'ये दिल दिवाना' जैसे गाने शामिल हैं। गायन के अलावा सोनू निगम ने छोटे पर्दे पर भी अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने म्यूजिक बेस्ड कई टीवी शोज की मेजबानी की और नए गायकों को आगे बढ़ने का अवसर दिया।
 
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS