Friday,17 July 2026,07:40 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रंप प्रशासन ने सख्‍त क‍िए वीजा नियम, अब अधिकतम चार वर्ष तक ही रह सकेंगे छात्रअमेरिका के राज्यों को निशाना बनाकर जासूसी और साइबर ऑपरेशन बढ़ा रहा है चीन, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनीट्रंप प्रशासन की चेतावनी, अमेरिका में चुनावी डेटा पर साइबर हमले का खतरायूरी आर. फेडकिव मुंबई में नए अमेरिकी कॉन्सल जनरल बनेअमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपतिभारतीय नौसेना को मिला एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर, अमेरिकी राजदूत गोर बोले- रक्षा साझेदारी हुई और मजबूतपाकिस्तान: बीएलए का दावा, हमले में 45 से अधिक पाक सैनिकों को मार गिरायापाकिस्तान: सिंध के शिक्षा विभाग के दफ्तरों में बिजली कटौती से कामकाज ठप, ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित
चंडीगढ़
महिलाओं को सही पोषण व उनकी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाए: एडीसी
By Virat baibhav | Publish Date: 8/7/2026 4:18:32 PM
महिलाओं को सही पोषण व उनकी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाए: एडीसी

भिवानी।  एडीसी दीपक बाबू लाल करवा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एडीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे महिलाओं व बच्चों के लिए सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का लाभ समय पर दिलाना सुनिश्चित करें। महिलाओं को उनसे संबंधित योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाए। इस दौरान सीएमजीजीए रिषव रंजन भी मौजूद रहे और उन्होंने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में किए गए जागरूकता कार्य, बेटी जन्मोत्सव, सेल्फी विद डॉटर, एक पेड़ बेटी के नाम आदि गतिविधियों की समीक्षा की गई। इसके अलावा कन्या भ्रूण को जड़मूल से समाप्त करने को लेकर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण व बच्चा पैदा होने तक निगरानी करना, लिंगानुपात में सुधार को लेकर किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इसी प्रकार से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पोषण ट्रैकर पोर्टल से आने वाले लाभार्थियों के डाटा को वेरीफाई करते हुए लाभार्थियों को लाभ दिलाना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत परियोजना अधिकारी के आईडी पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को 14 दिन से पहले निपटाना, महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत रजिस्टर करवाने व महिलाओं को इस योजना के बारे में जागरूक करने बारे में विस्तार से समीक्षा की गई। एडीसी ने निर्देश दिए कि महिलाओं को सही पोषण के बारे मं जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली, शौचालय और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू राणा विभागीय प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की विस्तार से जानकारी दी।  समीक्षा बैठक में एडीसी ने निर्देश दिए कि एनीमिया में सुधार के लिए विभाग गंभीरता से कार्य करें। गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों को सही पोषण मिलना चाहिए। उन्होंने का महिलाओं के साथ-साथ नवजात बच्चों का स्वास्थ्य सही होना जरूरी है। बैठक में इस दौरान डीईओ निर्मल दहिया, सीडीपीओ ऊषा और किरण, स्वास्थ्य विभाग से डॉ.आशीष, सभी सुपरवाईजर, जनस्वास्थ्य विभाग व बिजली निगम से अधिकारी मौजूद रहे।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS