Friday,17 July 2026,08:45 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रंप प्रशासन ने सख्‍त क‍िए वीजा नियम, अब अधिकतम चार वर्ष तक ही रह सकेंगे छात्रअमेरिका के राज्यों को निशाना बनाकर जासूसी और साइबर ऑपरेशन बढ़ा रहा है चीन, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनीट्रंप प्रशासन की चेतावनी, अमेरिका में चुनावी डेटा पर साइबर हमले का खतरायूरी आर. फेडकिव मुंबई में नए अमेरिकी कॉन्सल जनरल बनेअमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपतिभारतीय नौसेना को मिला एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर, अमेरिकी राजदूत गोर बोले- रक्षा साझेदारी हुई और मजबूतपाकिस्तान: बीएलए का दावा, हमले में 45 से अधिक पाक सैनिकों को मार गिरायापाकिस्तान: सिंध के शिक्षा विभाग के दफ्तरों में बिजली कटौती से कामकाज ठप, ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित
असम
असम समझौते पर चर्चा के दौरान विस में हंगामा, अखिल गोगोई को अध्यक्ष की आखिरी चेतावनी
By Virat baibhav | Publish Date: 8/7/2026 4:50:04 PM
असम समझौते पर चर्चा के दौरान विस में हंगामा, अखिल गोगोई को अध्यक्ष की आखिरी चेतावनी

गुवाहाटी । असम समझौते पर विधानसभा में चल रही चर्चा के दौरान निर्दलीय विधायक अखिल गोगोई के व्यवहार को लेकर सदन में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने उन्हें अंतिम चेतावनी दी। कई विधायकों ने आरोप लगाया कि अखिल गोगोई ने पहले सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालते हुए हंगामा किया, लेकिन बाद में उसी मंत्री के साथ मुस्कुराते और हंसते हुए बैठे दिखाई दिए, जिनके खिलाफ वह विरोध जता रहे थे। विधायक जयंत प्रसाद दास ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अखिल गोगोई विधानसभा के भीतर "नेक्सस" चला रहे हैं और उनका विरोध केवल दिखावा है।इस बीच अखिल को विधानसभा अध्यक्ष ने अपने आसन पर बैठने को कहा, लेकिन अखिल लगातार बोलते रहे। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि मंत्री दूसरे विधायक के सवाल का जवाब दे रहे हैं, ऐसे में आपको नहीं बोलना चाहिए, बावजूद अखिल बोलते रहे, इस पर अध्यक्ष ने कहा कि अगर मंत्री की बात को किसी विधायक को नहीं सुनना है तो वह सदन से बाहर जा सकता है, इस तरह उसे मंत्री की बात सुनाई नहीं देगा। अध्यक्ष इस जवाब से नाराज अखिल गोगोई बिना देरी किये तुरंत सदन से बाहर निकल गये। बाहर निकलकर अखिल मीडिया के जरिए अपने मन की जमकर भड़ास निकाली।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS