Friday,17 July 2026,08:40 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रंप प्रशासन ने सख्‍त क‍िए वीजा नियम, अब अधिकतम चार वर्ष तक ही रह सकेंगे छात्रअमेरिका के राज्यों को निशाना बनाकर जासूसी और साइबर ऑपरेशन बढ़ा रहा है चीन, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनीट्रंप प्रशासन की चेतावनी, अमेरिका में चुनावी डेटा पर साइबर हमले का खतरायूरी आर. फेडकिव मुंबई में नए अमेरिकी कॉन्सल जनरल बनेअमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपतिभारतीय नौसेना को मिला एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर, अमेरिकी राजदूत गोर बोले- रक्षा साझेदारी हुई और मजबूतपाकिस्तान: बीएलए का दावा, हमले में 45 से अधिक पाक सैनिकों को मार गिरायापाकिस्तान: सिंध के शिक्षा विभाग के दफ्तरों में बिजली कटौती से कामकाज ठप, ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित
दिल्ली
नीट यूजी 2026 पेपर लीक केस : मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ी
By Virat baibhav | Publish Date: 8/7/2026 4:51:16 PM
नीट यूजी 2026 पेपर लीक केस : मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ी

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दो प्रमुख आरोपियों, पीवी कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर, की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है।  सीबीआई के अनुसार, पीवी कुलकर्णी इस कथित पेपर लीक मामले का मुख्य साजिशकर्ता है। वह महाराष्ट्र के लातूर का निवासी और रसायन विज्ञान का रिटायर्ड प्रोफेसर है। जांच एजेंसी का दावा है कि कुलकर्णी कई वर्षों तक नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र तैयार करने वाले पैनल का हिस्सा रहा था। आरोप है कि उसने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की परीक्षा प्रक्रिया का दुरुपयोग करते हुए पुणे में विशेष कोचिंग कक्षाओं के माध्यम से छात्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाया। जांच एजेंसी के अनुसार, दूसरे आरोपी शिवराज मोटेगांवकर लातूर स्थित आरसीसी कोचिंग का संचालक है। आरोप है कि परीक्षा से करीब 10 दिन पहले उसके पास प्रश्नपत्र और उनके उत्तर पहुंच गए थे। सीबीआई का दावा है कि उसने एनटीए के पैनल से जुड़े कुछ लोगों, पीवी कुलकर्णी और मनीषा मंदारे के माध्यम से कथित तौर पर प्रश्नपत्र हासिल किया था। इससे पहले भी दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 8 जुलाई 2026 तक बढ़ाई गई थी। 24 जून को न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर दोनों आरोपियों को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। सुनवाई के बाद अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ा दी थी। अब अदालत ने एक बार फिर दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है। गौरतलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन पहले 3 मई को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया था। पेपर लीक विवाद सामने आने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। इसके बाद एनटीए ने 21 जून को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और व्यापक निगरानी के बीच दोबारा परीक्षा आयोजित कराई। सीबीआई इस मामले में लगातार जांच कर रही है और पेपर लीक की साजिश में शामिल सभी लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। मामले में आगे भी कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS