Thursday,13 August 2026,05:16 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
एक-एक सवाल का दूंगा जवाब, विपक्ष तय करे चर्चा करनी है या हंगामा : गृह मंत्री अमित शाहहमें अमित शाह का बयान सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं, छात्रों के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए : राहुल गांधीसंसद में गतिरोध पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला, चिराग पासवान ने भी की आलोचनाभाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे की संभावना तेजडिजिलॉकर के 72.43 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स, उमंग प्लेटफॉर्म पर 11.66 करोड़ उपयोगकर्ता; डिजिटल सेवाओं का तेजी से बढ़ा दायरामुंबई में रिहायशी इलाके में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, सीएम फडणवीस ने दुख जतायासुप्रीम कोर्ट में शिवसेना नाम-निशान विवाद पर सुनवाई, कपिल सिब्बल ने ईसीआई के अधिकार क्षेत्र पर उठाए सवाल'शॉर्टकट विल कट यू शॉर्ट', प्रधानमंत्री मोदी का संदेश- 'शॉर्टकट के रास्ते से निकलें बाहर नौजवान'
नेशनल
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, नितिन नवीन से लेकर सम्राट चौधरी तक करेंगे प्रचार
By Virat baibhav | Publish Date: 14/7/2026 11:30:04 PM
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, नितिन नवीन से लेकर सम्राट चौधरी तक करेंगे प्रचार

पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 40 वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। सूची में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश सह-प्रभारी दीपक प्रकाश सहित कई केंद्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं के नाम शामिल हैं। 

जारी सूची के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, राधामोहन सिंह, अश्विनी कुमार चौबे, सांसद रविशंकर प्रसाद, डॉ. संजय जायसवाल, सतीश चंद्र दुबे, राजभूषण चौधरी, डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री रामकृपाल यादव, प्रमोद चंद्रवंशी, जनक राम और जीवेश कुमार भी चुनाव प्रचार करेंगे।

इसके अलावा, पार्टी ने सांसद मनोज तिवारी, मिथिलेश तिवारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र पासवान, संजीव चौरसिया, पवन सिंह, रेणु देवी, मैथिली ठाकुर, शीला प्रजापति, कृष्ण कुमार मंटू, संजय गुप्ता, रत्नेश कुमार, मनोज शर्मा, सीता साहू, रेशमी चंद्रवंशी, आनंद मिश्रा, सरोज रंजन पटेल, बलराम मंडल, सुषमा साहू और रूप नारायण मेहता को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

भाजपा ने बांकीपुर उपचुनाव को प्रतिष्ठा का चुनाव मानते हुए प्रचार अभियान को तेज करने की रणनीति बनाई है। पार्टी नेतृत्व का लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाना है। इसके लिए वरिष्ठ नेताओं की सभाओं, रोड शो, जनसंपर्क कार्यक्रमों और कार्यकर्ता बैठकों की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, स्टार प्रचारकों की टीम आगामी दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी सभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं तक केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा भाजपा की नीतियों को पहुंचाएगी। भाजपा नेतृत्व को उम्मीद है कि वरिष्ठ नेताओं की सक्रिय मौजूदगी से चुनावी अभियान को और गति मिलेगी तथा बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी को मजबूत बढ़त हासिल होगी।

भाजपा पहले इस उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन बाद में उन्होंने पारिवारिक कारणों से चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी। इसके बाद नीरज सिन्हा को मौका मिला है। नितिन नवीन के बांकीपुर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद यह उपचुनाव हो रहा है।भाजपा अध्यक्ष ने राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने जाने के बाद विधायक पद छोड़ा था। वे बांकीपुर से लगातार चार बार विधायक रहे है। 30 जुलाई को बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतदान होगा।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS