Monday,07 September 2026,11:04 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री बोले- 'कई दुकानें की गईं सील'भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
नेशनल
उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ की स्थिति, कई घायल
By Virat baibhav | Publish Date: 17/8/2026 11:13:48 PM
उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ की स्थिति, कई घायल

उज्जैन। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन का तीसरा सोमवार होने और नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खुलने के कारण भारी भीड़ है। इसी दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई जिससे कई श्रद्धालु घायल हो गए। उज्जैन में नागचंद्रेश्वर मंदिर के साल में एक दिन नागपंचमी पर कपाट खुलते हैं और इस दिन बड़ी संख्या में लोग दर्शनों को पहुंचते हैं। रविवार रात को 12 बजे मंदिर के कपाट खुले और उसके बाद से ही दर्शनों का सिलसिला शुरू हो गया।यह सिलसिला सोमवार की रात को 12 बजे तक चलेगा, वहीं सावन का तीसरा सोमवार होने के कारण महाकालेश्वर मंदिर में भी दर्शन करने बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे हैं। उज्जैन की हर सड़क पर श्रद्धालुओं का मेला सा लगा हुआ है।हर तरफ कतार नजर आ रही हैं, इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के बैरिकेट्स जहां लगे हुए थे, वहां पर दबाव काफी बढ़ गया और भगदड़ की स्थिति बन गई । श्रद्धालु बेकाबू हो गए और वह बैरिकेट्स को तोड़कर आगे निकल गए।श्रद्धालु एक दूसरे पर गिरे जिससे कई लोगों को चोटें आई हैं। एक घायल के परिजन का कहना है कि रात 12 बजे से ही वे मंदिर में दर्शन के लिए कतार में लगे हुए थे मगर कुछ देर के लिए लोगों को रोक दिया गया जिससे भगदड़ की स्थिति मच गई और लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए। कई लोगों को इस भगदड़ के दौरान चोटें आई हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है ।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS