Tuesday,13 October 2026,09:36 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
धीरुभाई अंबानी ने बदली निवेश की सोचआज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, 'पावर टू एम्पावर' ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदीसोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुनाअर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा के साथ काम शो करने के पीछे की बताई वजह, बोले-मस्ती और धमाल होगाउज्जैन के सिंहस्थ कुंभ से इंदौर का महत्व बढ़ेगा : सीएम मोहन यादवब्रिस्बेन ओलंपिक 2032 की सीईओ सिंडी हुक अपना पद छोड़ेंगीमां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्मेंबरेली में मुख्यमंत्री योगी ने ग्राम प्रहरियों का किया सम्मान
नेशनल
रूस-यूक्रेन तीन दिन तक नहीं करेंगे हमला, क्रेमलिन में बैठक के बाद युद्धविराम पर बनी सहमति
By Viraat Vaibhav | Publish Date: 6/9/2026 5:26:20 PM
रूस-यूक्रेन तीन दिन तक नहीं करेंगे हमला, क्रेमलिन में बैठक के बाद युद्धविराम पर बनी सहमति

 
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रेमलिन में अमेरिकी दूत स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर से मुलाकात के बाद यूक्रेन के ख‍िलाफ तीन द‍िन के ल‍िए युद्ध रोकने का ऐलान क‍िया। स‍िन्‍हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, तीन घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक के बाद क्रेमलिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने वार्ता को 'बेहद खुली और स्पष्ट' बताया और कहा कि अमेरिकी पक्ष ने विवाद के समाधान के लिए कुछ सुझाव पेश किए। अब अमेरिकी दूत कीव जाकर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिलेंगे।इस बैठक की जानकारी के बाद यूक्रेन के राष्‍ट्रपत‍ि वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी घोषणा करते हुए कहा कि यूक्रेन उन रूसी शहरों पर हवाई हमले नहीं करेगा जो बातचीत की प्रक्रिया में शामिल हैं।
 
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूतों स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद कहा, “अभी से लेकर शनिवार के अंत तक और रविवार व सोमवार को भी, यूक्रेन मॉस्को पर हमले न करने के लिए तैयार है।”जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन उम्मीद करता है कि रूस भी कीव के संबंध में इसी तरह का कदम उठाएगा।क्रेमलिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया कि बेहद महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कार्य-स्तरीय बैठक के दौरान हुई और बाद में रात्रि भोज के समय अनौपचारिक बातचीत भी हुई।
 
पुतिन ने एक बार फिर दोहराया कि रूस, यूक्रेन से जुड़े मुद्दों का राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान खोजने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम जारी रखने को तैयार है।उशाकोव के अनुसार, रूसी पक्ष ने विशेष सैन्य अभियान के दौरान बन रही स्थिति का स्पष्ट और विस्तृत आकलन अमेरिकी प्रतिनिधियों के सामने रखा।उन्होंने कहा, “खासतौर पर युद्ध क्षेत्र में रूसी सेना की वास्तविक प्रगति का जिक्र किया गया। साथ ही यह भरोसा जताया गया कि निर्धारित उद्देश्यों को हासिल कर लिया जाएगा और इस बात पर जोर दिया गया कि संघर्ष के मूल कारणों को खत्म करना जरूरी है।”यह कूटनीतिक बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए संभावित समाधान तलाशने की कोशिशें जारी हैं।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS