Tuesday,13 October 2026,09:11 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
आज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, 'पावर टू एम्पावर' ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदीसोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुनाअर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा के साथ काम शो करने के पीछे की बताई वजह, बोले-मस्ती और धमाल होगाउज्जैन के सिंहस्थ कुंभ से इंदौर का महत्व बढ़ेगा : सीएम मोहन यादवब्रिस्बेन ओलंपिक 2032 की सीईओ सिंडी हुक अपना पद छोड़ेंगीमां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्मेंबरेली में मुख्यमंत्री योगी ने ग्राम प्रहरियों का किया सम्माननीता अंबानी की पहल: दृष्टिबाधितों के लिए अब हर सप्ताह आएगा ब्रेल अखबार
नेशनल
अमेरिका के किसी भी हमले का जवाब सख्त और दर्दनाक होगा : ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ
By Viraat Vaibhav | Publish Date: 6/9/2026 5:40:19 PM
अमेरिका के किसी भी हमले का जवाब सख्त और दर्दनाक होगा : ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ

 
तेहरान। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने रविवार को संसद के खुले सत्र में कहा कि ईरान के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ किसी भी हमले का जवाब त्वरित, ज्यादा सख्त और दर्दनाक होगा।मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, खुले सत्र में उन्होंने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों को यह पता होना चाहिए कि 'बराबर का जवाब' देने का दौर अब खत्म हो चुका है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, अमेरिकियों को यह समझ लेना चाहिए कि खेल के नियम बदल गए हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा, "ईरान के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ किसी भी हमले का जवाब तेजी से, ज्यादा सख्त और ज्यादा दर्दनाक तरीके से दिया जाएगा।"
 
उन्होंने देश के नागरिकों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने अमेरिका और इजरायल द्वारा संयुक्त रूप से देश पर थोपे गए दो संघर्षों (12-दिन और 40-दिन) के दौरान कई उतार-चढ़ाव का सामना किया।इसके बाद गालिबाफ ने प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह किया कि वे मौजूदा हालात में आर्थिक समस्याओं और मुश्किलों से निपटने के लिए समाज के सभी वर्गों को बेहतर सेवाएं देने के उचित रास्ते बनाएं।
 
स्पीकर ने कहा कि दुश्मन का सामना करने के लिए "आंतरिक एकजुटता, एकता और भाईचारा" और "बाहरी प्रतिरोध क्षमता" बनाए रखना दो अहम बातें हैं। कोई भी ऐसी बात या काम जिससे ये दो बुनियादी स्तंभ कमजोर हों, न सिर्फ समझदारी के खिलाफ है, बल्कि इस्लामिक क्रांति के नेता की साफ हिदायतों के भी खिलाफ है।
 
उन्होंने कहा कि जो लोग अमेरिकी सरकार के खिलाफ डटे रहे हैं, वे मुश्किलें तो झेलते हैं, लेकिन कुप्रबंधन और काम न करने की स्थिति को बर्दाश्त नहीं करते। उन्होंने कहा, "वे (ईरानी नागरिक) हमसे उम्मीद करते हैं कि हम मौजूदा हालात को अच्छे और तेजी से संभालें; और यह लोगों का निर्विवाद और बुनियादी अधिकार है।"कुछ हफ्तों के अंतराल के बाद अमेरिका-ईरान के बीच हवाई हमले रुक-रुक कर जारी हैं।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS