Tuesday,13 October 2026,09:03 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
आज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, 'पावर टू एम्पावर' ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदीसोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुनाअर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा के साथ काम शो करने के पीछे की बताई वजह, बोले-मस्ती और धमाल होगाउज्जैन के सिंहस्थ कुंभ से इंदौर का महत्व बढ़ेगा : सीएम मोहन यादवब्रिस्बेन ओलंपिक 2032 की सीईओ सिंडी हुक अपना पद छोड़ेंगीमां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्मेंबरेली में मुख्यमंत्री योगी ने ग्राम प्रहरियों का किया सम्माननीता अंबानी की पहल: दृष्टिबाधितों के लिए अब हर सप्ताह आएगा ब्रेल अखबार
नेशनल
बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त की सांस्कृतिक मंत्री से मुलाकात, लोक कला और सांस्कृतिक रिश्तों पर हुई चर्चा
By Viraat Vaibhav | Publish Date: 6/9/2026 5:49:45 PM
बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त की सांस्कृतिक मंत्री से मुलाकात, लोक कला और सांस्कृतिक रिश्तों पर हुई चर्चा

नई द‍िल्‍ली। भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री निताई रॉय चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।बांग्लादेश में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर इस बैठक की जानकारी साझा की। दूतावास ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ''हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने 6 सितंबर को बांग्लादेश के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री निताई रॉय चौधरी से मुलाकात की। इस बैठक में सांस्कृतिक मामलों के राज्यमंत्री अली नवाज महमूद खय्याम भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान दोनों देशों के लोगों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक रिश्तों और उन्हें और मजबूत बनाने की जरूरत पर जोर दिया गया।''
 
दूतावास ने बताया क‍ि दोनों पक्षों ने शास्त्रीय संगीत, लोक कला, विरासत संरक्षण, संस्थानों के बीच सहयोग और संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों व सम्मेलनों जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की। खास तौर पर 'नजरुल बोर्शो' समारोह के तहत होने वाली गतिविधियों पर भी बात हुई।इन सभी पहलों का उद्देश्य भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच आपसी संपर्क और रिश्तों को और मजबूत बनाना है। इससे पहले प‍िछले सप्‍ताह उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने जातीय संसद के अध्यक्ष मेजर (रिटायर्ड) हफीजुद्दीन अहमद, बीर बिक्रम और उपाध्यक्ष बैरिस्टर कैसर कमाल से अलग-अलग शिष्टाचार मुलाकात की।
 
दूतावास के अनुसार, हाई कमिश्नर ने भारतीय और बांग्लादेशी नागरिकों के बीच मौजूद संबंधों को और मजबूत करने के लिए दोनों संप्रभु और लोकतांत्रिक देशों की संसदों के बीच आपसी जुड़ाव के महत्व पर जोर दिया। बातचीत में संसदीय मैत्री समूहों के गठन, दोनों स्पीकरों की देखरेख में संसदीय प्रतिनिधिमंडलों की द्विपक्षीय यात्राओं, संसदीय समितियों के बीच सहयोग और संसदीय दस्तावेजों के डिजिटलीकरण जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS