Saturday,17 January 2026,09:44 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
राज्य
कोलकाता के आसमान में ड्रोन जैसी वस्तुएं दिखीं, पुलिस ने जांच शुरू की
By Virat baibhav | Publish Date: 21/5/2025 4:19:05 PM
कोलकाता के आसमान में ड्रोन जैसी वस्तुएं दिखीं, पुलिस ने जांच शुरू की

कोलकाता। हाल में कोलकाता में रात के समय आसमान में ड्रोन जैसी कई वस्तुएं मंडराती हुई देखी गईं, जिसके बाद पुलिस ने जासूसी की आशंका सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को हेस्टिंग्स क्षेत्र, विद्यासागर सेतु और मैदान के ऊपर कम से कम आठ से 10 ऐसी संदिग्ध वस्तुएं उड़ती हुई पाई गईं। गायब होने से पहले ये वस्तुएं महानगर के पूर्वी हिस्से में पार्क सर्कस क्षेत्र के ऊपर भी देखी गईं। राज्य प्रशासन के एक वरिष्ठ नौकरशाह ने बताया कि केंद्र ने भी इस घटना पर पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है। एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि कोलकाता के ऊपर ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली है और फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने एक बयान में कहा, इस घटना की सत्यता का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हेस्टिंग्स पुलिस थाने के कर्मियों ने सबसे पहले ड्रोन जैसी नजर आने वाली इन उड़ती हुई वस्तुओं को देखा।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ये ड्रोन जैसी वस्तुएं सोमवार देर रात दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला की दिशा से उड़ती देखी गईं। ड्रोन जैसी ये वस्तुएं हेस्टिंग्स क्षेत्र, सेकंड हुगली ब्रिज (विद्यासागर सेतु) और फोर्ट विलियम (सेना का पूर्वी कमान मुख्यालय) के ऊपर मंडराती दिखीं। उन्होंने बताया कि ड्रोन जैसी वस्तुएं गायब होने से पहले महानगर के पूर्वी हिस्से में पार्क सर्कस क्षेत्र के ऊपर भी देखी गईं। उन्होंने बताया कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग ने पहले ही जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया, हम जासूसी की आशंका सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रहे हैं। 

 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS