Sunday,14 December 2025,09:44 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
नेशनल
तमिलनाडु में मंदिर के गार्ड की हिरासत में मौत का मामला : पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
By Virat baibhav | Publish Date: 12/7/2025 4:45:04 PM
तमिलनाडु में मंदिर के गार्ड की हिरासत में मौत का मामला : पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

 नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में मंदिर के गार्ड अजीत कुमार की पुलिस हिरासत में हुई मौत के सिलसिले में शनिवार को पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और इसी के साथ औपचारिक रूप से इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तमिलनाडु सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपने का फैसला किया था। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि यह मामला भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 103 (हत्या) के तहत दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा, सीबीआई ने 12 जुलाई, 2025 को तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के पुलिसकर्मियों के खिलाफ अजीत कुमार की कथित तौर पर हिरासत में हुई मौत के संबंध में मामला दर्ज किया है, जो मदापुरम मंदिर में गार्ड के रूप में तैनात थे। कुमार (29) तिरुप्पुवनम के भद्रकालीअम्मन मंदिर में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे। पुलिस ने उन्हें 27 जून को आभूषण चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस ने 28 जून की रात को उन्हें सरकारी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। 

कुमार का 29 जून को शाम 5.45 बजे से लगभग तीन घंटे तक पोस्टमॉर्टम किया गया, जिसमें खुलासा हुआ कि उसके पैरों, हाथों, पेट और छाती पर लगभग 44 बाहरी चोटें थीं - जिनमें से कम से कम 19 गहरी थीं और मांसपेशियों तक फैली हुई थीं। मदुरै चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के फॉरेंसिक सर्जनों की रिपोर्ट में कहा गया है कि मौत पोस्टमॉर्टम से लगभग 12-24 घंटे पहले हुई होगी, लेकिन आगे की हिस्टोपैथोलॉजिकल (ऊतक विकृति विज्ञान से संबंधित)जांच तक मौत का सटीक कारण नहीं बताया गया।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS