Wednesday,15 July 2026,07:26 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
वनडे सीरीज: गिल की कप्तानी पारी, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई लीडज स्‍ट्रेट में जहाजों से 20 प्रत‍िशत टोल वसूली के फैसले पर ट्रंप का यूटर्न, अब समझाया नया 'बिजनेस प्लान'भारत और स्पेन ने आपूर्ति श्रृंखलाओं और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए सहयोग पर की चर्चाहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्‍ट्रेट तनाव: अमेरिका ने ईरान जाने वाले जहाजों को दी चेतावनी, बंदरगाहों से दूर रहने को कहाबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, नितिन नवीन से लेकर सम्राट चौधरी तक करेंगे प्रचारपश्चिम एशिया तनाव के बीच ऊर्जा सुरक्षा पर भारत ने बढ़ाया फोकस: विदेश मंत्रालय
नेशनल
आरएसएस की तीन दिवसीय समन्वय बैठक जोधपुर में शुरू
By Virat baibhav | Publish Date: 5/9/2025 4:11:52 PM
आरएसएस की तीन दिवसीय समन्वय बैठक जोधपुर में शुरू

जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और उसके संबद्ध संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक शुक्रवार को यहां शुरू हुई।
 
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले इस बैठक में भाग ले रहे हैं जिसमें राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और सामाजिक परिप्रेक्ष्य से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार शाम जोधपुर पहुंचे।
 
 
एक बयान के अनुसार बैठक में देश के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर पंजाब, बंगाल, असम और पूर्वाेत्तर के जनजातीय क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवन, स्व आधारित रचना और नागरिक कर्तव्य पालन जैसे विषयों पर भी विमर्श किया जाएगा।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS