Tuesday,18 August 2026,10:20 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
‘नई जिम्मेदारी मिली, पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे,' नितिन नवीन की टीम में जगह मिलने पर बोले भाजपा नेताजेएसएससी-सीजीएल रद्द होने पर छात्र नेता देवेंद्र महतो का ऐलान- अभी बहुत लड़ाई बाकी हैयूजीसी-नेट में गड़बड़ी पर राहुल का सरकार पर निशाना, बोले-एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं, तय हो जवाबदेहीउज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ की स्थिति, कई घायलवंदे मातरम विवाद: मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायतझारखंड: सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी केस में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी ने मारा छापा,सचिव से पूछताछमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चानौसेना को लीज पर मिलेंगे एमक्यू-9बी सी गार्डियन विमान, 1943 करोड़ रुपए का करार
विदेश
राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में पार्टी के नए जिला अध्यक्षों से जमीनी स्तर पर काम करने को कहा
By Virat baibhav | Publish Date: 9/11/2025 4:24:13 PM
राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में पार्टी के नए जिला अध्यक्षों से जमीनी स्तर पर काम करने को कहा

नर्मदापुरम (मप्र)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को मध्यप्रदेश में पार्टी के नए जिला अध्यक्षों से जमीनी स्तर पर काम करने और ईमानदार बने रहने को कहा, ताकि उन्हें ब्लैकमेल न किया जा सके। एक स्थानीय नेता ने यह जानकारी दी। गांधी ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन सृजन अभियान के तहत पचमढ़ी में पार्टी के 71 नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के लिए आयोजित एक शिविर में यह बात कही।
 
 
 
शिविर में शामिल एक व्यक्ति ने कहा, राहुल जी ने हमें बूथ स्तर तक पहुंचने, अपने अहंकार को दरकिनार करके छोटे से छोटे कार्यकर्ता का सम्मान करने और राज्य में (विधानसभा और लोकसभा) चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र का नियमित दौरा करने को कहा।  उन्होंने बताया कि गांधी ने प्रतिभागियों के परिवारों के साथ रात्रि भोज भी किया। एक कांग्रेस पदाधिकारी ने कहा, उन्होंने (राहुल) हमें कुछ ऐसे नेताओं के उदाहरण दिए जिन्होंने अवैध रूप से धन अर्जित किया था और अब सरकार के सामने झुक रहे हैं।
 
 
उन्होंने हमसे ईमानदार और नेकदिल बनने को कहा ताकि हमें ब्लैकमेल न किया जा सके या घुटने टेकने पर मजबूर न किया जा सके।  जिला अध्यक्षों से मिलने से पहले, गांधी ने राज्य के वरिष्ठ पार्टी नेताओं दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, अजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी और विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार से मुलाकात की।
 
 
अजय सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि गांधी ने 2028 के विधानसभा चुनाव जीतने के लिए जमीनी स्तर पर समन्वय, और संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक कमलनाथ के मुख्यमंत्री रहने के दौरान 15 महीने की अवधि को छोड़कर कांग्रेस 2003 से मध्यप्रदेश में सत्ता से बाहर है। 2024 के लोकसभा चुनावों में, कांग्रेस मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर हार गई थी।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS