नेशनल
आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया
By Virat baibhav | Publish Date: 10/11/2025 4:00:41 PM
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद (एजीयूएस) संगठनों के एक अंतरराज्ईय और अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो चिकित्सकों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए इस अभियान में आईईडी बनाने की 2,900 किलोग्राम सामग्री के अलावा अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।गिरफ्तार किए गए लोगों में दो चिकित्सक शामिल हैं। उनके पास से पहले हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था। इनमें से एक चिकित्सक फरीदाबाद का है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यहां कहा, आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक अंतर-राज्ईय और अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और एजीयूएच से जुड़ा था। इस अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों में समन्वित छापेमारी के दौरान आतंकवादियों की गिरफ्तारी की गई और हथियारों, गोला-बारूद एवं विस्फोटकों का भारी जखीरा बरामद किया गया।