Wednesday,15 July 2026,06:59 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
वनडे सीरीज: गिल की कप्तानी पारी, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई लीडज स्‍ट्रेट में जहाजों से 20 प्रत‍िशत टोल वसूली के फैसले पर ट्रंप का यूटर्न, अब समझाया नया 'बिजनेस प्लान'भारत और स्पेन ने आपूर्ति श्रृंखलाओं और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए सहयोग पर की चर्चाहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्‍ट्रेट तनाव: अमेरिका ने ईरान जाने वाले जहाजों को दी चेतावनी, बंदरगाहों से दूर रहने को कहाबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, नितिन नवीन से लेकर सम्राट चौधरी तक करेंगे प्रचारपश्चिम एशिया तनाव के बीच ऊर्जा सुरक्षा पर भारत ने बढ़ाया फोकस: विदेश मंत्रालय
नेशनल
पश्चिम बंगाल: एसआईआर के कारण मारे गए 39 लोगों के परिवारों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता
By Virat baibhav | Publish Date: 2/12/2025 11:17:53 PM
पश्चिम बंगाल: एसआईआर के कारण मारे गए 39 लोगों के परिवारों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को उन 39 लोगों के परिवार के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की, जिनके बारे में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी मृत्यु राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से उत्पन्न भय के कारण हुई, जिनमें कुछ आत्महत्याएं भी शामिल हैं।बनर्जी ने कहा कि चार बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) सहित इन 39 शोक संतप्त परिवारों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।उन्होंने बताया कि एसआईआर के दौरान बीमार पड़ने वाले 13 अन्य लोगों के परिवारों को भी एक-एक लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। इन 13 में तीन बीएलओ भी शामिल हैं, जो कथित तौर पर अत्यधिक कार्यभार के कारण बीमार हो गए। हालांकि, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एसआईआर से जुड़ी नागरिकों की मौत के संबंध में राज्य के दावों को राजनीति से प्रेरित बताकर खारिज कर दिया और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी बीएलओ को आतंकित कर रही है।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS