नई दिल्ली। केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को विश्वास जताया कि संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को विधानसभा चुनावों में भी ऐसा ही जनादेश मिलेगा और दावा किया कि आने वाले समय में कई ैलाल गढ़ै ढह जाएंगे। कांग्रेस नेताओं ने यूडीएफ को ैनिर्णायकै जनादेश देने के लिए केरल की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया, वहीं पार्टी के सांसद शशि थरूर ने अपने तिरुवनंतपुरम लोकसभा क्षेत्र के नगर निगम में भाजपा के ैऐतिहासिक प्रदर्शनै के लिए उसे बधाई दी।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत एलडीएफ को शिकस्त देकर तिरुवनंतपुरम नगर निगम पर लगातार 45 वर्षों के वामपंथी शासन का अंत कर दिया। तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्ड में से भाजपा को 50 में जीत मिली। कई मुद्दों पर कांग्रेस से अलग विचार रखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जनता के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए, चाहे वह यूडीएफ के लिए हो या उनके निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के लिए। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने दावा किया कि केरल की जनता ने वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को बेनकाब कर दिया है, जिसने खुद को एक भ्रष्ट, निरंकुश और जनविरोधी शासन में बदल दिया है।
उन्होंने कहा कि राज्य भाजपा की विभाजनकारी, ध्रुवीकरण वाली राजनीति को दृढ़ता से खारिज करने की अपनी परंपरा को जारी रखेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रदेश इकाई कुछ महीनों में होने वाले राज्य चुनावों में पूरी ैजिम्मेदारी की भावना और एकजुट उद्देश्यै के साथ प्रचार करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह परिणाम दर्शाता है कि केरल जवाबदेह शासन चाहता है। खरगे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कांग्रेस स्थानीय निकाय चुनावों में यूडीएफ को मिले निर्णायक जनादेश के लिए केरल की जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती है। हमें विश्वास है कि आगामी कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी हमारे गठबंधन यूडीएफ को इसी तरह का जनादेश मिलेगा।
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में इसे निर्णायक और उत्साहवर्धक जनादेश बताया। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ए परिणाम यूडीएफ में बढ़ते विश्वास का स्पष्ट संकेत हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में एकतरफा जीत की ओर इशारा करते हैं। संदेश स्पष्ट है: केरल जवाबदेह शासन चाहता है जो लोगों की बात सुने और उनके वादे पूरे करे। गांधी ने कहा, हमारा पूरा ध्यान अब केरल के आम लोगों के साथ खड़े रहने, उनकी रोजर्मा की चिंताओं को दूर करने और पारदर्शी, जनहितकारी प्रशासन सुनिश्चित करने पर है।
सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई। मैं पार्टी के हर नेता और कार्यकर्ता का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिनकी लगन और मेहनत ने इस जीत को संभव बनाया। केरल की वायनाड सीट से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम एक ऐसी सरकार के लिए लोगों की उम्मीदों को दर्शाते हैं जो उनके संघर्षों को समझे और ईमानदारी से उनका जवाब दे। उन्होंने कहा, स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे महज एक राजनीतिक परिणाम से कहीं अधिक है। यह एक ऐसी सरकार के लिए जनता की उम्मीदों को दर्शाते हैं जो उनकी समस्याओं को समझती है और ईमानदारी से उनका समाधान करती है।