Saturday,17 January 2026,09:18 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
नेशनल
उप्र : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर होगा पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान
By Virat baibhav | Publish Date: 13/12/2025 11:21:28 PM
उप्र : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर होगा पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की योजनाओं को शनिवार को अंतिम रूप दिया।  ट्रस्ट की बैठक में आगामी 27 से 31 दिसंबर तक पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करने का निर्णय लिया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में यहां मणिराम दास छावनी में हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अनुष्ठान 31 दिसंबर को द्वादश प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ समाप्त होंगे। इन्हें जगतगुरु माधवाचार्य संपन्न कराएंगे। ट्रस्ट के सूत्रों ने बताया, ैपांचों दिन संगीतमय राम कथा का आयोजन किया जाएगा। जाने-माने भजन गायक अनूप जलोटा राम लला की स्तुति में प्रस्तुति देंगे। गायक सुरेश वाडेकर और तृप्ति शाक्य भी भक्ति कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सूत्रों के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS