Thursday,12 February 2026,02:59 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
ताजा खबरें
एनडीएमसी ने काका नगर को अपनी छठी अनुपम कॉलोनी घोषित किया
By Virat baibhav | Publish Date: 4/2/2026 8:15:21 PM
एनडीएमसी ने काका नगर को अपनी छठी अनुपम कॉलोनी घोषित किया

नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने काका नगर को अपनी छठी अनुपम कॉलोनी घोषित किया। इसके साथ ही काका नगर दिल्ली की पहली आवासीय कॉलोनी बन गई है, जहां यांत्रिक एवं धूल-रहित सफाई प्रणाली अपनाई गई है। इसकी औपचारिक घोषणा एनडीएमसी के अध्यक्ष केशव चंद्रा द्वारा की गई। उन्होंने इस पहल को शहरी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि यह पारंपरिक मैनुअल सफाई व्यवस्था से आधुनिक यांत्रिक स्वच्छता प्रणाली की ओर एक निर्णायक परिवर्तन को दर्शाती है। इस अभिनव मॉडल के अंतर्गत काका नगर में अब पांच 5 पुश-बैक मैकेनिकल स्वीपर एवं एक 1 गॉब्लर मशीन के माध्यम से सफाई कार्य किया जा रहा है, जिससे धूल उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आई है और वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। चंद्रा ने कहा कि इस घोषणा के साथ काका नगर एनडीएमसी क्षेत्र की उन पांच अन्य आवासीय कॉलोनियों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जिन्हें पूर्व में अनुपम कॉलोनी घोषित किया गया था। उन्होंने काका नगर की विशिष्टता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहां सभी सफाई कार्य पूर्णत: यांत्रिक माध्यमों से किए जा रहे हैं जिससे वायु प्रदूषण में कमी लाते हुए यह पर्यावरण-अनुकूल स्वच्छता का एक आदर्श मॉडल बन गया है। पालिका परिषद अध्यक्ष ने कहा कि यह पहल एनडीएमसी क्षेत्र में कॉलोनी-स्तरीय स्वच्छता के एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना वर्तमान में पायलट परियोजना आधार पर लागू की जा रही है तथा इसकी सफलता के आधार पर इसे एनडीएमसी क्षेत्र की अन्य कॉलोनियों में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि एनडीएमसी पारंपरिक झाडू आधारित सफाई पर निर्भरता कम करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है जिससे स्वच्छ वायु और स्वस्थ जीवन-पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके। चंद्रा ने इस पहल को सफल बनाने में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सक्रिय सहयोग की सराहना की तथा सफाई व्यवस्था के संचालन और रख-रखाव में लगे स्वच्छता कर्मियों एवं फील्ड स्टाफ के समर्पण एवं कड़ी मेहनत की भी प्रशंसा की। तकनीकी जानकारी देते हुए सलाहकार ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, एनडीएमसी, राजीव कुमार जैन ने बताया कि कॉलोनी में उत्पन्न गीले एवं बागवानी अपशिष्ट के प्रसंस्करण हेतु विभिन्न स्थानों पर 12 वायर-मेश कंपोस्टिंग राउंडर स्थापित किए गए हैं। तैयार की गई जैविक खाद का उपयोग कॉलोनी के पार्कों के रख-रखाव में किया जा रहा है तथा इसे निवासियों के बीच भी वितरित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि गीला कूड़ा लाओ-खाद ले जाओ पहल के अंतर्गत पिछले सात दिनों में निवासियों को खाद का वितरण किया गया है, जिससे घर-घर कचरा पृथक्करण और इसके सतत व्यवहार को बढ़ावा मिला है। 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS