Sunday,06 September 2026,05:47 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री बोले- 'कई दुकानें की गईं सील'भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
नेशनल
उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा: मुख्यमंत्री धामी
By Virat baibhav | Publish Date: 11/2/2026 11:24:26 PM
उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सख्त शब्दों में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने यहां कानून व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा करते हुए पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को निर्देश दिए कि सभी प्रकार के अपराधों पर तत्काल मुकदमे दर्ज किए जाएं और अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्वाई सुनिश्चित की जाए।धामी ने इस दौरान विशेष रूप से आदतन एवं संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए और कहा कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत कठोर कार्वाई की जाए ताकि समाज में कानून का भय स्थापित हो और आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस पूरी सक्रियता, सतर्कता व जवाबदेही के साथ कार्य करे, थानों व चौकियों की कार्यप्रणाली को अधिक सुदृढ़ किया जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त व निगरानी बढ़ाई जाए।उन्होंने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं।मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और कानून हाथ में लेने वालों, असामाजिक तत्वों और प्रदेश की शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्वाई की जाएगी।देहरादून में बुधवार को अज्ञात स्कूटी सवारों ने एक व्यवसाई की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी जबकि दो फरवरी को शहर में एक युवती की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS