Friday,17 July 2026,08:12 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रंप प्रशासन ने सख्‍त क‍िए वीजा नियम, अब अधिकतम चार वर्ष तक ही रह सकेंगे छात्रअमेरिका के राज्यों को निशाना बनाकर जासूसी और साइबर ऑपरेशन बढ़ा रहा है चीन, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनीट्रंप प्रशासन की चेतावनी, अमेरिका में चुनावी डेटा पर साइबर हमले का खतरायूरी आर. फेडकिव मुंबई में नए अमेरिकी कॉन्सल जनरल बनेअमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपतिभारतीय नौसेना को मिला एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर, अमेरिकी राजदूत गोर बोले- रक्षा साझेदारी हुई और मजबूतपाकिस्तान: बीएलए का दावा, हमले में 45 से अधिक पाक सैनिकों को मार गिरायापाकिस्तान: सिंध के शिक्षा विभाग के दफ्तरों में बिजली कटौती से कामकाज ठप, ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित
अन्य
इंडियन नेवी : 15 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 1 जून को
By Virat baibhav | Publish Date: 23/5/2026 4:06:36 PM
इंडियन नेवी : 15 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 1 जून को

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना में नौकरी करना हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो अविवाहित पात्र पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए इंडियन नेवी ने सूचना प्रौद्योगिकी (कार्यकारी शाखा) में लघु सेवा आयोग (एसएससी) के तहत कुल 15 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।   यह नियुक्ति जनवरी 2027 से शुरू होने वाले भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) एझिमाला (केरल) में आयोजित विशेष नौसेना अभिविन्यास पाठ्यक्रम के अंतर्गत की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित राष्ट्रीयता की शर्तों को पूरा करना होगा। भारतीय नौसेना में एसएससी अधिकारी कार्यकारी शाखा (सूचना प्रौद्योगिकी) के पद की 15 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 16 मई से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 1 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस पोस्ट पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे ज्वाइन इंडियन आर्मी की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास कक्षा 10वीं या 12वीं में अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक और एमएससी/बीई/बीटेक/एमटेक (कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/सूचना प्रौद्योगिकी/सॉफ्टवेयर सिस्टम/साइबर सुरक्षा/सिस्टम प्रशासन और नेटवर्किंग/कंप्यूटर सिस्टम और नेटवर्किंग/डेटा एनालिटिक्स/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) या एमसीए के साथ बीसीए/बीएससी (कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी) में न्यूनतम 60 प्रतिशत उत्तीर्ण अंक के साथ होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थियों का चयन एसएसबी साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू, चिकित्सा परीक्षण, मेरिट सूची, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की शुरुआती सैलरी 56,100 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। आवेदकों की उम्र की बात करें तो उनका जन्म 1 जनवरी 2002 से 1 जुलाई 2007 के बीच हुआ होना चाहिए। वहीं, कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ज्वाइन इंडियन आर्मी की ओर से संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना को चेक करने की सलाह दी जाती है।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS