Friday,17 July 2026,08:03 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रंप प्रशासन ने सख्‍त क‍िए वीजा नियम, अब अधिकतम चार वर्ष तक ही रह सकेंगे छात्रअमेरिका के राज्यों को निशाना बनाकर जासूसी और साइबर ऑपरेशन बढ़ा रहा है चीन, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनीट्रंप प्रशासन की चेतावनी, अमेरिका में चुनावी डेटा पर साइबर हमले का खतरायूरी आर. फेडकिव मुंबई में नए अमेरिकी कॉन्सल जनरल बनेअमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपतिभारतीय नौसेना को मिला एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर, अमेरिकी राजदूत गोर बोले- रक्षा साझेदारी हुई और मजबूतपाकिस्तान: बीएलए का दावा, हमले में 45 से अधिक पाक सैनिकों को मार गिरायापाकिस्तान: सिंध के शिक्षा विभाग के दफ्तरों में बिजली कटौती से कामकाज ठप, ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित
अन्य
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में डीन के दो पदों पर भर्ती शुरू, 64 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
By Virat baibhav | Publish Date: 28/5/2026 3:36:20 PM
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में डीन के दो पदों पर भर्ती शुरू, 64 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। दरअसल, एसएआई ने संकायाध्यक्ष (डीन) के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है।   एसएआई की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 21 मई के सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 जून तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार डीन के पद पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से खेल विज्ञान के संबंधित क्षेत्र में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास खेल विज्ञान/चिकित्सा के क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। डीन पद के लिए वे कैंडिडेट्स आवेदन करने के योग्य हैं, जो केंद्र सरकार/राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के अधीन वैज्ञानिक कैडर में कार्यरत अधिकारी हैं और जो मूल संवर्ग/विभाग में समकक्ष पद पर कार्यरत हैं या वे अधिकारी जिन्होंने वेतन स्तर-12, 78,800 से 2,09,200 रुपए (पीबी-3, 15,600 से 39,100 रुपए के साथ 7,600 रुपए ग्रेड पे) में न्यूनतम 5 वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण की हो। आवेदकों की अधिकतम आयु 64 वर्ष तय कई गई है, जिसकी गणना 21 मई के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी वेतन स्तर-13 के आधार पर 1,23,100 से 2,15,900 (पीबी-4, 37,400 से 67,000 रुपए के साथ 8,700 रुपए ग्रेड पे) प्रति माह होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS