Wednesday,15 July 2026,06:52 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
वनडे सीरीज: गिल की कप्तानी पारी, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई लीडज स्‍ट्रेट में जहाजों से 20 प्रत‍िशत टोल वसूली के फैसले पर ट्रंप का यूटर्न, अब समझाया नया 'बिजनेस प्लान'भारत और स्पेन ने आपूर्ति श्रृंखलाओं और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए सहयोग पर की चर्चाहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्‍ट्रेट तनाव: अमेरिका ने ईरान जाने वाले जहाजों को दी चेतावनी, बंदरगाहों से दूर रहने को कहाबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, नितिन नवीन से लेकर सम्राट चौधरी तक करेंगे प्रचारपश्चिम एशिया तनाव के बीच ऊर्जा सुरक्षा पर भारत ने बढ़ाया फोकस: विदेश मंत्रालय
नेशनल
भारत के कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों से विकास और निर्यात के नए अवसर पैदा हुए: प्रधानमंत्री मोदी
By Virat baibhav | Publish Date: 11/6/2026 3:36:26 PM
भारत के कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों से विकास और निर्यात के नए अवसर पैदा हुए: प्रधानमंत्री मोदी

 नई दिल्ली। भारत के कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों ने विकास और निर्यात के नए अवसर पैदा किए हैं। यह समझौते हमारे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के लिए भी एक बड़ा मौका है। यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गुरुवार को नीति आयोग की बैठक में दिया। पीएम मोदी ने कहा, "भारत ने विकास और निर्यात के नए अवसर पैदा करने के लिए कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं। ये समझौते हमारे एमएसएमई के ​​लिए भी एक बड़ा अवसर हैं, जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करके और अपनी प्रतिस्पर्धा-क्षमता बढ़ाकर वैश्विक बाजारों के लिए तैयार होने में मदद करते हैं।" भारत ने बीते एक वर्ष में यूके, यूरोपीय यूनियन, ओमान और न्यूजीलैंड समेत कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं। साथ ही, अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौते लिए बातचीत चल रही है, जो कि अंतिम दौर में है। इसके अतिरिक्त, नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व में विकास 'विकसित भारत' के विजन का एक अहम आधार है। खेती और स्टार्टअप से लेकर विज्ञान और इनोवेशन तक, नारी शक्ति हर क्षेत्र में योगदान दे रही है। राज्यों को महिलाओं की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने और भारत की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए उनकी शिक्षा, स्किलिंग, सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देनी चाहिए।पीएम ने आगे कहा कि भारत का जनसांख्यिकीय लाभांश एक ऐतिहासिक अवसर है जिसे हम गंवा नहीं सकते। अच्छी शिक्षा, मांग के अनुरूप कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के जरिए अपने युवाओं के लिए सही इकोसिस्टम बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। सशक्त युवा ही विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा की मुख्य ताकत बनेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन कल्चरल सेंटर में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS